Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: आज पुष्य नक्षत्र के साथ बन रहा सुकर्मा योग का संयोग, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शनिवार, २८ मार्च २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०६:२३
सूर्यास्त: 🌄 १८:४१
चन्द्रोदय: 🌝 १४:२३
चन्द्रास्त: 🌜 २७:५७+
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: 🌨️ वसन्त
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 चैत्र
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 दशमी (०८:४५ से एकादशी)
नक्षत्र 👉 पुष्य (१४:५० से अश्लेषा)
योग 👉 सुकर्मा (२०:०६ से धृति)
प्रथम करण 👉 गर (०८:४५ तक)
द्वितीय करण 👉 वणिज (२०:१३ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मीन
चंद्र 🌟 कर्क
मंगल 🌟 कुम्भ (अस्त, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (अस्त, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०८ से १२:५७
अमृत काल 👉 ०८:३५ से १०:०९
रवि योग 👉 ०६:२३ से १४:५०
विजय मुहूर्त 👉 १४:३५ से १५:२४
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४० से १९:०३
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:४१ से १९:५१
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०८+ से २४:५५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:५०+ से २९:३७+
राहुकाल 👉 ०९:२८ से ११:००
गुलिक काल 👉 ०६:२३ से ०७:५६
यमगण्ड 👉 १४:०४ से १५:३६
दुर्मुहूर्त 👉 ०६:२३ से ०७:१३
वर्ज्य 👉 २७:३१+ से २९:०६+
भद्रा 👉 २०:१३ से ३०:२२+
गण्ड मूल 👉 १४:५० से ३०:२२+
विडाल योग 👉 ०६:२३ से १४:५०
होमाहुति 👉 शनि
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहुकाल वास 👉 पूर्व
राहुकाल वास 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पाताल (०८:४५ से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 मृत्यु (२०:१३ से पूर्ण रात्रि)
चन्द्रवास 👉 उत्तर
शिववास 👉 सभा में (०८:४५ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पश्चिम) उड़द की दाल या अदरक का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
चैत्र शुक्ल दशमी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १४:५० तक जन्मे शिशुओं के नाम पुष्य नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (हू, हे, हो, डा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मीन – ०५:४७ से ०७:१८
मेष – ०७:१८ से ०८:५८
वृषभ – ०८:५८ से १०:५६
मिथुन – १०:५६ से १३:०९
कर्क – १३:०९ से १५:२५
सिंह – १५:२५ से १७:३७
कन्या – १७:३७ से १९:४८
तुला – १९:४८ से २२:०३
वृश्चिक – २२:०३ से २४:१९+
धनु – २४:१९+ से २६:२४+
मकर – २६:२४+ से २८:१०+
कुम्भ – २८:१०+ से २९:४३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०६:२३ से ०७:१८
रोग पञ्चक – ०७:१८ से ०८:४५
शुभ मुहूर्त – ०८:४५ से ०८:५८
मृत्यु पञ्चक – ०८:५८ से १०:५६
अग्नि पञ्चक – १०:५६ से १३:०९
शुभ मुहूर्त – १३:०९ से १४:५०
रज पञ्चक – १४:५० से १५:२५
शुभ मुहूर्त – १५:२५ से १७:३७
चोर पञ्चक – १७:३७ से १९:४८
शुभ मुहूर्त – १९:४८ से २२:०३
रोग पञ्चक – २२:०३ से २४:१९+
शुभ मुहूर्त – २४:१९+ से २६:२४+
मृत्यु पञ्चक – २६:२४+ से २८:१०+
अग्नि पञ्चक – २८:१०+ से २९:४३+
शुभ मुहूर्त – २९:४३+ से ३०:२२+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
कलयुग का एक ही नियम है जितना अटूट विश्वास होगा.. उतना ही भयंकर विश्वासघात होगा। ॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने कामों में जुटे रहेंगे, जिसका परिणाम भी आपको अच्छा मिलेगा। आपके अधूरे काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। हालांकि, संतान की संगति पर थोड़ा विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा। काम के सिलसिले में आपको बाहर आना-जाना भी लगा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग आज अपनी पढ़ाई और प्रयासों पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक व्यापार में थोड़ा नुकसान हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं किसी दूसरी नौकरी का अच्छा प्रस्ताव भी मिल सकता है, जिसमें प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए आपको अपने जूनियर की मदद लेनी पड़ सकती है। आप अच्छे भोजन और खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या परेशान कर सकती है। घर में किसी नए इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी भी हो सकती है। आपके अच्छे कार्यों के लिए समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और आपके मन में काम को लेकर नए-नए विचार भी आएंगे। हालांकि किसी भी फालतू या बेवजह के मामले में बोलने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और जीवनसाथी हर कदम पर आपका साथ देंगे। हालांकि किसी बात को लेकर थोड़ी नाराजगी हो सकती है, लेकिन आप प्यार और समझदारी से स्थिति को संभाल लेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन थोड़ा चिंता भरा रह सकता है। आप अपने कामों में बदलाव करने की सोचेंगे, लेकिन फिलहाल वह निर्णय ज्यादा लाभदायक नहीं रहेगा। बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और उनसे आपको बिजनेस से जुड़ी कुछ उपयोगी सलाह भी मिल सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ धन का लेन-देन करने से बचना ही समझदारी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको अपने कामों में पूरी एकाग्रता के साथ जुटने की सलाह देता है। कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगी। हालांकि अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना जरूरी है। परिवार के बड़े सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी सरकारी योजना में निवेश करने की योजना भी बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी की कही बात आपके मन को थोड़ा आहत कर सकती है, जिससे काम में मन कम लगेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहने वाला है। एक साथ कई काम आने से थोड़ी बेचैनी और भागदौड़ बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ आप किसी छोटी पार्टी या मिलन समारोह की योजना बना सकते हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें, वरना परिवार में किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है। व्यापार से जुड़े निर्णय भी आपको सोच-समझकर लेने होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। आपकी आय के नए स्रोत बन सकते हैं। हालांकि कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है, इसलिए ध्यान और फोकस बनाए रखना जरूरी है। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी काफी मजबूत रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह खोलने वाला है। एक के बाद एक अच्छी खबरें मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने बिजनेस से जुड़ी योजनाओं को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करेंगे। पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है। साथ ही आप अपनी संतान को अच्छे संस्कार और परंपराओं का महत्व भी समझाएंगे। आज आप अपने लिए नए कपड़े या कोई नया गैजेट भी खरीद सकते हैं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन खर्चों से भरा रह सकता है, इसलिए आपको अपने बजट का खास ध्यान रखना होगा। यदि आपका कहीं धन अटका हुआ था, तो उसके वापस मिलने की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधों में भी मिठास बढ़ेगी। किसी पारिवारिक मामले को लेकर माता-पिता से बातचीत करनी पड़ सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। यदि लंबी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो माता-पिता की अनुमति लेकर ही जाना बेहतर रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। किसी दूर रह रहे रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। हालांकि किसी भी जरूरी जानकारी को दूसरों के साथ साझा करने से बचें। पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी कोई समस्या थी तो उसका समाधान मिल सकता है। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं और पारिवारिक मामलों को बैठकर सुलझाने का प्रयास करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो उसे पूरा करने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। नौकरी में भी कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। आप परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा निभाने की पूरी कोशिश करेंगे। समय का सही उपयोग करना आपके लिए बहुत जरूरी रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्यों से जुड़कर सम्मान और पहचान प्राप्त करने वाला है। आपको अपने आसपास के लोगों को समझने और छिपे हुए विरोधियों को पहचानने की जरूरत है। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या द्वेष की भावना न रखें। आज आप अपने शौक और मनोरंजन की चीजों पर अच्छा खासा खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी हर कदम पर आपका साथ देंगे, इसलिए उनकी भावनाओं का सम्मान करना आपके लिए जरूरी रहेगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
काव्यशास्त्रविनोदेन कालो गच्छति धीमतां।
व्यसनेन च मूर्खाणां निद्रया कलहेन वा ॥
भगवान शनिदेवजी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 31 October 2026: आज 12 साल बाद गुरु बृहस्पति करेंगे सिंह राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓️आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल🗓️📆 शनिवार, ३१ अक्टूबर २०२६ सूर्योदय: 🌅 ०६:३१सूर्यास्त: 🌄 १७:४९चन्द्रोदय: 🌝 २२:५१चन्द्रास्त: 🌜 ११:४६अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: 🌥️ हेमन्तशक सम्वत: 👉 १९४८…

Aaj Ka Rashifal 30 October 2026: शुक्रवार को रात 8:41 बजे तक शिव योग, नौकरी और पैसों के मामले में क्या कहता है आपका राशिफल?

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓️आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल🗓️📆 शुक्रवार, ३० अक्टूबर २०२६ सूर्योदय: 🌅 ०६:३१सूर्यास्त: 🌄 १७:५०चन्द्रोदय: 🌝 २१:४४चन्द्रास्त: 🌜 १०:४८अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: 🌥️ हेमन्तशक सम्वत: 👉 १९४८…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *