राज्य में पारदर्शी एवं वैध खनन व्यवस्था को और सशक्त बनाया जाएगा: डॉ. प्रमोद कुमार

संतोष राज पाण्डेय,पटना

डॉ. प्रमोद कुमार ने ग्रहण किया खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री का पदभार


• अवैध बालू खनन पर प्रभावी नियंत्रण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता: डॉ. प्रमोद कुमार

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने आज पटना स्थित खान एवं भूतत्व विभाग के अपने कार्यालय कक्ष में औपचारिक रूप से मंत्री पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के सचिव श्री दिवेश सेहरा, निदेशक श्री मनेश मीणा सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत माननीय मंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक भी की। बैठक में खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव श्री दिवेश सेहरा ने विभाग की वर्तमान कार्यप्रणाली, राजस्व समाहरण, वैध खनन गतिविधियों तथा अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियानों की विस्तृत जानकारी मंत्री महोदय को दी।
पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री महोदय ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में पारदर्शी, व्यवस्थित एवं जनहितकारी खनन व्यवस्था स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वैध कार्य करने वालों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को दंडित किया जाएगा।
मंत्री महोदय ने कहा कि विभाग द्वारा राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नियमसम्मत एवं पारदर्शी तरीके से कार्य किए जाएंगे।

Related Posts

सहरसा के विद्यालय में मध्याह्न भोजन में कथित तौर पर छिपकली मिलने की घटना पर शिक्षा मंत्री सख्त प्रधानाध्यापक निलंबित, तीनों रसोइयों को सेवा-मुक्त करने का निर्देश

शिक्षा मंत्री ने जिलाधिकारी सहरसा से दूरभाष पर वार्ता कर इस मामले में दोषी व्यक्तियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देशमामले की विस्तृत जांच के लिए…

गोपालगंज में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की पहल,स्वास्थ्य मंत्री से मिले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

चिकित्सकों की नियुक्ति, MRI-CT स्कैन और आधुनिक पैथोलॉजी की सुविधा की उठी मांग 🔹 सदर अस्पताल समेत CHC में एंटी रेबीज वैक्सीन व एंटी स्नैक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *