Aaj ka Rashifal 12 मई 2026: बड़ा मंगल के दूसरे दिन सिंह राशि वाले लेनदेन में बरतें सावधानी, जानें अन्य राशियों का हाल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 मंगलवार, १२ मई २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:४७
सूर्यास्त: 🌄 १९:००
चन्द्रोदय: 🌝 २६:५४+
चन्द्रास्त: 🌜 १४:२९
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 ज्येष्ठ (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार वैशाख)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 दशमी (१४:५२ से एकादशी)
नक्षत्र 👉 पूर्व भाद्रपद (२५:१७+ से उत्तरभाद्रपद)
योग 👉 वैधृति (२३:२० से विश्कम्भ)
प्रथम करण 👉 विष्टि भद्रा (१४:५२ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२६:१७+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मेष
चंद्र 🌟 मीन
मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मेष (अस्त, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५७ से १२:५०
अमृत काल 👉 १७:२१ से १८:५६
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 २५:१७+ से २९:४७+
विजय मुहूर्त 👉 १४:३५ से १५:२८
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५८ से १९:२०
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०० से २०:०४
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२+ से २४:४५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:२१+ से २९:०४+
राहुकाल 👉 १५:४१ से १७:२१
गुलिक काल 👉 १२:२३ से १४:०२
यमगण्ड 👉 ०९:०५ से १०:४४
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:२६ से ०९:१९
वर्ज्य 👉 ०७:४९ से ०९:२५
भद्रा 👉 ०५:४७ से १४:५२
पञ्चक 👉 अहोरात्र
विडाल योग 👉 ०५:४७ से २५:१७+
होमाहुति 👉 राहु
दिशा शूल 👉 उत्तर
नक्षत्र शूल 👉 दक्षिण (२५:१७+ तक)
राहु काल वास 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 आकाश (१४:५२ से पाताल)
भद्रावास 👉 मृत्यु (१४:५२ तक)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम (१९:२५ से उत्तर)
शिववास 👉 क्रीड़ा में (१४:५२ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व व दक्षिण) गुड़ का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
ज्येष्ठ कृष्ण दशमी, हनुमान जयंती (तेलुगु) आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २५:१७+ तक जन्मे शिशुओं के नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (स’, ‘द’, ‘ध’, ‘थ’, ‘से’, ‘सो’, ‘दा’, ‘दी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मेष – ०४:२१ से ०६:०१
वृषभ – ०६:०१ से ०७:५९
मिथुन – ०७:५९ से १०:१२
कर्क – १०:१२ से १२:२८
सिंह – १२:२८ से १४:४०
कन्या – १४:४० से १६:५१
तुला – १६:५१ से १९:०६
वृश्चिक – १९:०६ से २१:२२
धनु – २१:२२ से २३:२७
मकर – २३:२७ से २५:१३+
कुम्भ – २५:१३+ से २६:४६+
मीन – २६:४६+ से २८:१७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४७ से ०६:०१
मृत्यु पञ्चक – ०६:०१ से ०७:५९
अग्नि पञ्चक – ०७:५९ से १०:१२
शुभ मुहूर्त – १०:१२ से १२:२८
रज पञ्चक – १२:२८ से १४:४०
शुभ मुहूर्त – १४:४० से १४:५२
चोर पञ्चक – १४:५२ से १६:५१
शुभ मुहूर्त – १६:५१ से १९:०६
रोग पञ्चक – १९:०६ से २१:२२
शुभ मुहूर्त – २१:२२ से २३:२७
मृत्यु पञ्चक – २३:२७ से २५:१३+
अग्नि पञ्चक – २५:१३+ से २५:१७+
शुभ मुहूर्त – २५:१७+ से २६:४६+
रज पञ्चक – २६:४६+ से २८:१७+
अग्नि पञ्चक – २८:१७+ से २९:४७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
दिखावे की मिठास विष से अधिक घातक होती है॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके चारों तरफ खुशियों का माहौल रहेगा और आपके अच्छे कामों की सराहना भी होगी। शायद कोई पुरस्कार भी मिल जाए। ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी और बॉस आपसे खुश नजर आएंगे। संतान को दी गई जिम्मेदारी वह बखूबी निभाएगी। सेहत में भी सुधार दिखेगा। बस ध्यान रखें, आपका भला सोचने का स्वभाव कुछ लोगों को गलत समझ आ सकता है। परिवार की छोटी टेंशन प्यार से सुलझ जाएगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए शानदार दिन है। प्रमोशन या तरक्की की खबर दिल खुश कर देगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। निवेश करते समय खासकर शेयर मार्केट में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन सामान्य लेकिन मौके से भरा है। नई प्रॉपर्टी लेने का विचार मन में आ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरा फोकस रखना होगा। कोई दोस्त किसी बात पर नाराज हो सकता है, इसलिए शब्दों का ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में शादी से जुड़ी अड़चन दूर होने की खुशी मिलेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है। आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में खर्च कर सकते हैं। संतान की कोई इच्छा पूरी करने का मन बनेगा। लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। राजनीति या बड़े फैसलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी चमक अलग ही नजर आएगी और आप नाम कमाएंगे। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है, लेकिन आय पर ध्यान देना जरूरी है। सेहत को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पढ़ाई में ध्यान न देने पर छात्रों को दिक्कत हो सकती है। खास लोगों से मुलाकात आपके बिजनेस को नई दिशा देगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। संतान के करियर को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी होगा। माताजी से किया वादा भूलना भारी पड़ सकता है। आसपास के लोगों को पहचानकर ही आगे बढ़ें। बैंकिंग या निवेश से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज जल्दबाजी आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा परेशानी खड़ी कर सकता है। संतान के एडमिशन को लेकर नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी को उधार देना रिश्तों में दरार डाल सकता है। मां की सेहत का खास ध्यान रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर खान-पान में लापरवाही न करें। घर के रिनोवेशन का काम शुरू हो सकता है, जिसमें मेहनत भी ज्यादा लगेगी। बाकी कामों में थोड़ी ढिलाई रह सकती है। ऑफिस में मनचाहा काम न मिलने से मन उदास हो सकता है, लेकिन जिम्मेदारियां निभानी ही होंगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन शुभ और मंगलमय रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। खर्च करते समय अपनी जरूरतों का ध्यान रखें। अटका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। लेकिन बेवजह घूमने-फिरने से बचें, वरना रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज बिजनेस में शानदार लाभ के योग हैं। आपकी योजनाएं आपको आगे बढ़ाएंगी। किसी पर भरोसा करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। परिवार में एकता बनाए रखना जरूरी होगा। संतान आपकी बातों को नजरअंदाज कर सकती है, जिससे आगे परेशानी हो सकती है। ऑफिस में बॉस की बातों पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका नया घर लेने का सपना पूरा हो सकता है। काम में मेहनत ही सफलता दिलाएगी, इसलिए किसी पर निर्भर न रहें। पुरानी बीमारी को नजरअंदाज न करें, डॉक्टर से सलाह लें। किसी राजनीतिक मित्र से मुलाकात हो सकती है। मां से बातचीत आपको सही दिशा देगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज बहस से दूर रहना ही समझदारी होगी, वरना बात बिगड़ सकती है। संतान की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने का विचार बन सकता है। बिजनेस की परेशानियां कम होंगी। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपकी नई कोशिशें सफलता लाएंगी। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुशी देगी।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
अनाहूतः प्रविशति अपृष्टो बहु भाषते ।
अविश्वस्ते विश्वसिति मूढचेता नराधमः ॥
वीर बजरंग बली देवजी की जय
⛳⚜⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal : बेहद सावधानी बरतें इन 4 राशियों के लोग, आज हो सकता हैं भारी नुकसान, पढ़ें 11 मई का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 सोमवार, ११ मई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४८सूर्यास्त: 🌄 १८:५९चन्द्रोदय: 🌝 २६:२०+चन्द्रास्त: 🌜 १३:३३अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: आज इन 4 राशि वालों को धनहानि के साथ सेहत खराब के योग, बन रहा राहु और चंद्रमा का ग्रहण योग, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻रविवार, १० मई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०५:४६सूर्यास्त: 🌅 ०७:००चन्द्रोदय: 🌝 २५:४३+चन्द्रास्त: 🌜१२:१८अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तर गोले)ऋतु: 🌞 ग्रीष्मशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *