Aaj Ka Rashifal | 14 May | आज का राशिफल : मेष और सिंह राशि वाले रहें सावधान, मिथुन-मकर के लिए खुलेंगे खुशियों के द्वार

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 गुरूवार, १४ मई २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:४६
सूर्यास्त: 🌄 १९:००
चन्द्रोदय: 🌝 २८:०८+
चन्द्रास्त: 🌜 १६:२८
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 ज्येष्ठ (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार वैशाख)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 द्वादशी (११:२० से त्रयोदशी)
नक्षत्र 👉 रेवती (२२:३४ से अश्विनी)
योग 👉 प्रीति (१७:५३ से आयुष्मान)
प्रथम करण 👉 तैतिल (११:२० तक)
द्वितीय करण 👉 गर (२२:०० तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मेष
चंद्र 🌟 मीन
मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मेष (अस्त, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५७ से १२:५०
अमृत काल 👉 २०:२० से २१:४९
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 अहोरात्र
विजय मुहूर्त 👉 १४:३६ से १५:२९
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५९ से १९:२१
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०० से २०:०५
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२+ से २४:४५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:२०+ से २९:०३+
राहुकाल 👉 १४:०३ से १५:४२
गुलिक काल 👉 ०९:०५ से १०:४४
यमगण्ड 👉 ०५:४६ से ०७:२६
दुर्मुहूर्त 👉 १०:११ से ११:०४
वर्ज्य 👉 ११:२५ से १२:५४
गण्ड मूल 👉 अहोरात्र
पञ्चक 👉 ०५:४६ से २२:३४
विडाल योग 👉 २२:३४ से २९:४६+
होमाहुति 👉 केतु
दिशा शूल 👉 दक्षिण
राहु काल वास 👉 दक्षिण
अग्निवास 👉 आकाश (११:२० से पाताल)
चन्द्रवास 👉 उत्तर (२२:३४ से पूर्व)
शिववास 👉 नन्दी पर (११:२० से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण दिशा को छोड़कर) दही का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी, अपरा एकादशी पारण, गुरू प्रदोष व्रत, वट सावित्री व्रतारंभ आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २२:३४ तक जन्मे शिशुओं के नाम रेवती नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (दे, दो, चा, ची) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मेष – ०४:१३ से ०५:५३
वृषभ – ०५:५३ से ०७:५१
मिथुन – ०७:५१ से १०:०४
कर्क – १०:०४ से १२:२१
सिंह – १२:२१ से १४:३२
कन्या – १४:३२ से १६:४३
तुला – १६:४३ से १८:५८
वृश्चिक – १८:५८ से २१:१४
धनु – २१:१४ से २३:१९
मकर – २३:१९ से २५:०५+
कुम्भ – २५:०५+ से २६:३८+
मीन – २६:३८+ से २८:०९+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०५:४६ से ०५:५३
शुभ मुहूर्त – ०५:५३ से ०७:५१
रोग पञ्चक – ०७:५१ से १०:०४
शुभ मुहूर्त – १०:०४ से ११:२०
मृत्यु पञ्चक – ११:२० से १२:२१
अग्नि पञ्चक – १२:२१ से १४:३२
शुभ मुहूर्त – १४:३२ से १६:४३
रज पञ्चक – १६:४३ से १८:५८
शुभ मुहूर्त – १८:५८ से २१:१४
चोर पञ्चक – २१:१४ से २२:३४
शुभ मुहूर्त – २२:३४ से २३:१९
रोग पञ्चक – २३:१९ से २५:०५+
शुभ मुहूर्त – २५:०५+ से २६:३८+
मृत्यु पञ्चक – २६:३८+ से २८:०९+
रोग पञ्चक – २८:०९+ से २९:४६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
विश्वास कीजिए किन्तु, सोच समझकर, यहां अपनों के भी अपने होते हैं॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज खुशियों की हल्की-हल्की दस्तक आपके दिन को खास बना सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही खबर मिल सकती है, वहीं सिंगल लोगों की किसी खास इंसान से मुलाकात दिल की धड़कन बढ़ा सकती है। परिवार और रिश्तेदार हर कदम पर आपका साथ देंगे। बेवजह के विवादों से दूरी बनाकर रखें, तभी मन की शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलने के संकेत हैं।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज मन किसी बात को लेकर थोड़ा बेचैन रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगी। पैसों से जुड़ी बातें किसी से शेयर करने से बचें। शेयर मार्केट में सोच-समझकर कदम बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। कोई करीबी अचानक मिलने आ सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। दोस्तों के साथ पार्टी या घूमने-फिरने की योजना दिन को और मजेदार बना सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज सफलता आपके कदम चूम सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात आपको भावुक और खुश दोनों कर सकती है। मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलना शुरू होगा। संतान की खुशी के लिए कोई नई खरीदारी संभव है। खर्च बढ़ने से थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन समझदारी से सब संभल जाएगा। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान दे सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन थोड़ी उलझनों के साथ आगे बढ़ सकता है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें। परिवार के मुद्दों को प्यार और समझदारी से सुलझाने की जरूरत होगी। प्रॉपर्टी या लोन से जुड़े मामलों में अच्छी प्रगति हो सकती है। सरकारी कामों में थोड़ी देरी से मन निराश हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। पुराने कर्ज से छुटकारा पाने की कोशिश सफल हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आर्थिक मामलों में किस्मत आपका साथ देती नजर आएगी। रुके हुए काम पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में पार्टनर के साथ नई योजनाओं पर चर्चा लाभदायक साबित हो सकती है। स्वादिष्ट भोजन और सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। निवेश के नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें। धन लाभ से मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज बड़े सपनों को हकीकत में बदलने की शुरुआत हो सकती है। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। यात्रा की योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। माता-पिता की सलाह आज आपके लिए सफलता की चाबी साबित हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर लिया गया फैसला आगे चलकर गर्व का कारण बनेगा। आपकी सकारात्मक सोच आज चमत्कार कर सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन समझदारी से आप हर स्थिति संभाल लेंगे। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। आय बढ़ाने का नया मौका हाथ लग सकता है। सामाजिक कार्यों में सम्मान या पुरस्कार मिलने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज परिवार और सेहत दोनों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ छोटी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन प्यार से बात करेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा। बिजनेस में आपकी मेहनत रंग लाएगी और बड़े ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बेहद जरूरी रहेगी। खर्चों को कंट्रोल में रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका प्रभाव और सम्मान दोनों बढ़ते नजर आएंगे। घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम से खुशियों का माहौल बनेगा। सरकारी कामों में प्रगति मिलने की संभावना है। दूर रहने वाले किसी प्रियजन की याद मन को भावुक कर सकती है। संतान के करियर को लेकर लिया गया फैसला भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अधूरी इच्छाएं पूरी होने के संकेत हैं और मेहनत रंग लाती दिखाई देगी। बॉस आपकी कार्यशैली से खुश रहेंगे। समाज सेवा या परोपकार के कार्यों से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। किसी पुरानी गलती से मिली सीख आज काम आएगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। लेन-देन में सावधानी बरतना जरूरी होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज लाभ और नए अवसर आपके आसपास मंडराते दिखाई देंगे। नया काम शुरू करने का विचार फायदेमंद साबित हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ छोटी बहस हो सकती है, लेकिन बड़ों का सहयोग आपको संभाल लेगा। महिला मित्रों से व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। यात्रा या घूमने के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है। नया वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज मन में चल रहा संशय आपको थोड़ा उलझन में डाल सकता है। कोई महत्वपूर्ण डील आखिरी समय में अटक सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग तनाव बढ़ा सकते हैं। नई नौकरी के अवसर आपकी जिंदगी में नई उम्मीद लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बहस से बचें और सेहत का खास ध्यान रखें। खानपान में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखें।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
षड् दोषाः पुरुषेणेह हातव्या भूतिमिच्छता ।
निद्रा तद्रा भयं क्रोधः आलस्यं दीर्घसूत्रता ॥
गुरु बृहस्पति देवजी की जय
⛳⚜⛳

Related Posts

Aaj ka Rashifal 12 मई 2026: बड़ा मंगल के दूसरे दिन सिंह राशि वाले लेनदेन में बरतें सावधानी, जानें अन्य राशियों का हाल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 मंगलवार, १२ मई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४७सूर्यास्त: 🌄 १९:००चन्द्रोदय: 🌝 २६:५४+चन्द्रास्त: 🌜 १४:२९अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

Aaj Ka Rashifal : बेहद सावधानी बरतें इन 4 राशियों के लोग, आज हो सकता हैं भारी नुकसान, पढ़ें 11 मई का राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 सोमवार, ११ मई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४८सूर्यास्त: 🌄 १८:५९चन्द्रोदय: 🌝 २६:२०+चन्द्रास्त: 🌜 १३:३३अयन 🌖 उत्तरायणऋतु: ☀️ग्रीष्मशक सम्वत: 👉 १९४८…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *