आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शुक्रवार, १५ मई २०२६🌻
सूर्योदय: 🌅 ०५:४६
सूर्यास्त: 🌄 १९:०१
चन्द्रोदय: 🌝 २८:५२+
चन्द्रास्त: 🌜 १७:३३
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 ज्येष्ठ (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार वैशाख)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 त्रयोदशी (०८:३१ से चतुर्दशी)
तिथि 👉 चतुर्दशी (२९:११+ से अमावस्या)
नक्षत्र 👉 अश्विनी (२०:१४ से भरणी)
योग 👉 आयुष्मान (१४:२१ से सौभाग्य)
प्रथम करण 👉 वणिज (०८:३१ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि भद्रा (१८:५४ तक)
तृतीय करण 👉 शकुनि (२९:११+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृषभ
चंद्र 🌟 मेष
मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 वृषभ (अस्त, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५७ से १२:५०
अमृत काल 👉 १३:४४ से १५:११
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०५:४६ से २०:१४
विजय मुहूर्त 👉 १४:३६ से १५:२९
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०० से १९:२१
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०१ से २०:०५
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२+ से २४:४५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:२०+ से २९:०३+
राहुकाल 👉 १०:४४ से १२:२३
गुलिक काल 👉 ०७:२५ से ०९:०५
यमगण्ड 👉 १५:४२ से १७:२२
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:२५ से ०९:१८
वर्ज्य 👉 १६:३८ से १८:०४
भद्रा 👉 ०८:३१ से १८:५४
गण्ड मूल 👉 ०५:४६ से २०:१४
आडल योग 👉 २०:१४ से २९:४५+
विडाल योग 👉 ०५:४६ से २०:१४
होमाहुति 👉 केतु
दिशा शूल 👉 पश्चिम
राहु काल वास 👉 दक्षिण-पूर्व
अग्निवास 👉 पृथ्वी (२९:११+ से आकाश)
भद्रावास 👉 स्वर्ग (०८:३१ से १८:५४)
चन्द्रवास 👉 पूर्व
शिववास 👉 भोजन में (०८:३१ से श्मशान में, २९:११+ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण दिशा को छोड़कर) जौ या राई का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी, सूर्य वृषभ संक्रांति, शिव चतुर्दशी व्रत, मासिक शिवरात्रि, रामभक्त केवट जयंती, अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २०:१४ तक जन्मे शिशुओं के नाम अश्विनी नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (चू, चे, चो, ला) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मेष – ०४:०९ से ०५:४९
वृषभ – ०५:४९ से ०७:४७
मिथुन – ०७:४७ से १०:०१
कर्क – १०:०१ से १२:१७
सिंह – १२:१७ से १४:२९
कन्या – १४:२९ से १६:३९
तुला – १६:३९ से १८:५४
वृश्चिक – १८:५४ से २१:१०
धनु – २१:१० से २३:१५
मकर – २३:१५ से २५:०२+
कुम्भ – २५:०२+ से २६:३४+
मीन – २६:३४+ से २८:०५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४६ से ०५:४९
मृत्यु पञ्चक – ०५:४९ से ०७:४७
अग्नि पञ्चक – ०७:४७ से ०८:३१
शुभ मुहूर्त – ०८:३१ से १०:०१
रज पञ्चक – १०:०१ से १२:१७
शुभ मुहूर्त – १२:१७ से १४:२९
चोर पञ्चक – १४:२९ से १६:३९
शुभ मुहूर्त – १६:३९ से १८:५४
रोग पञ्चक – १८:५४ से २०:१४
शुभ मुहूर्त – २०:१४ से २१:१०
मृत्यु पञ्चक – २१:१० से २३:१५
अग्नि पञ्चक – २३:१५ से २५:०२+
शुभ मुहूर्त – २५:०२+ से २६:३४+
रज पञ्चक – २६:३४+ से २८:०५+
मृत्यु पञ्चक – २८:०५+ से २९:११+
अग्नि पञ्चक – २९:११+ से २९:४५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
आत्मसम्मान अत्यंत मूल्यमान है, आत्मसम्मान कोई ठेस पहुंचाए तो उसे छोड़ देना बुद्धिमता है॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज बिजनेस में कभी फायदा तो कभी चुनौती वाला माहौल रह सकता है, लेकिन आपकी समझदारी हर स्थिति को आपके पक्ष में मोड़ सकती है। योजनाओं में किया गया छोटा बदलाव बड़ा लाभ दिला सकता है। लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने के लिए खर्च बढ़ सकता है। परिवार की सलाह आज आपके लिए किसी गुप्त मंत्र से कम नहीं होगी। पुराने वादों को निभाने का समय आ चुका है और कामों को टालना नुकसान दे सकता है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज पैसों के मामलों में सावधानी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। लंबे समय से रुका काम आखिरकार पूरा होने की ओर बढ़ सकता है। ऑफिस में आपकी सकारात्मक सोच बॉस को प्रभावित करेगी और प्रमोशन की चर्चा भी तेज हो सकती है। अचानक वाहन पर खर्च बढ़ने से बजट थोड़ा हिल सकता है। संतान की संगति पर नजर रखना जरूरी रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज किस्मत आपके लिए नई संभावनाओं के दरवाजे खोल सकती है। यात्रा या घूमने के दौरान मिली जानकारी भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है। कुछ खास लोगों से मुलाकात बिजनेस में नई उड़ान दे सकती है। शेयर मार्केट में जल्दबाजी नुकसान करा सकती है, इसलिए एक्सपर्ट की सलाह जरूरी होगी। नई नौकरी का ऑफर आकर्षित करेगा, लेकिन फिलहाल पुरानी जगह टिके रहना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज धन और सफलता दोनों आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके रुके हुए कामों को गति देगा। जीवनसाथी के लिए नया बिजनेस शुरू करने का विचार उत्साह बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी परेशानी के लिए जांच करवानी पड़ सकती है। ऑफिस में बॉस के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और आपकी छवि बेहतर बनेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज खर्चों पर कंट्रोल रखना बेहद जरूरी रहेगा, वरना बजट गड़बड़ा सकता है। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलने के संकेत हैं। आपकी लापरवाही परिवार के लोगों को परेशान कर सकती है, इसलिए खुद में बदलाव लाना जरूरी होगा। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुश कर सकती है, बस बीती बातों को दोबारा न छेड़ें। रुका हुआ उधार वापस मिलने की संभावना भी बन रही है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज चुनौतियाँ थोड़ी ज्यादा महसूस हो सकती हैं, लेकिन दोस्तों और जीवनसाथी का साथ आपको संभाले रखेगा। मनचाहा काम न मिलने से निराशा हो सकती है। जीवनसाथी को नई नौकरी का ऑफर मिलने से घर में उत्साह का माहौल बनेगा। छोटे बच्चों के साथ बिताया गया समय आपकी टेंशन कम करेगा और चेहरे पर मुस्कान लौटाएगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज समाज सेवा और अच्छे कामों से आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। दान-पुण्य के कार्यों में हिस्सा लेने से मन को सुकून मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन प्यार भरी बातचीत से खत्म हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ी खबर मिल सकती है। परिवार की निजी बातें बाहरी लोगों से साझा करने से बचें। संतान के साथ घूमने का प्लान दिन को खास बना देगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कमाई के नए रास्ते खुलते दिखाई देंगे। पुराने निवेश से शानदार लाभ मिलने की संभावना है। कोई नई साइड इनकम शुरू होने से खुशी दोगुनी हो सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने का सपना साकार होने की दिशा में कदम बढ़ सकता है। भाइयों की सलाह आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा भी मिल सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन पहले से बेहतर और राहत भरा रहेगा। अपनी कमियों को पहचानकर आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन सच आपके साथ रहेगा। वाहन पर अचानक खर्च बढ़ सकता है। पारिवारिक मामलों में मां की सलाह मन को सुकून देगी। सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल न करें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज खुशियों और जिम्मेदारियों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरकर गर्व महसूस कराएगी। जिम्मेदारियों में लापरवाही करने पर पिताजी नाराज हो सकते हैं। बैंकिंग या फाइनेंस से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। नई नौकरी के लिए आवेदन करना भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज चुनौतियाँ आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती हैं। कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहना ही आपकी जीत का रास्ता बनेगा। संतान पढ़ाई में लापरवाही कर सकती है, इसलिए उनकी भावनाओं और परेशानियों को समझने की जरूरत होगी। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की तैयारी माहौल को खुशनुमा बना सकती है। अपने काम खुद करने की आदत ही आपको सफलता दिलाएगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और बॉस आपके काम से बेहद प्रभावित रहेंगे। आपके सुझावों को भी महत्व मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। पड़ोस और समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है, लेकिन सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। परिवार में चल रही नाराजगी को प्यार और बातचीत से खत्म करने में आप सफल रहेंगे।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
कार्यार्थी भजते लोकं यावत्कार्य न सिद्धति ।
उत्तीर्णे च परे पारे नौकायां किं प्रयोजनम्॥
माता महालक्ष्मी देवीजी की जय
⛳⚜⚜⛳







