Aaj ka Rashifal 7 June 2026 : वृश्चिक राशि वाले प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ेंगे, सिंह को पार्टनरशिप में होगा लाभ, जानिए अपना भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🚩पुरुषोत्तम मास की बधाई🚩


┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 रविवार, ०७ जून २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:४०
सूर्यास्त: 🌄 १९:११
चन्द्रोदय: 🌝 २४:१८+
चन्द्रास्त: 🌜 ११:२५
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 ज्येष्ठ (अधिक)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 सप्तमी (२७:२४+ से अष्टमी)
नक्षत्र 👉 धनिष्ठा (०७:५५ से शतभिषा)
योग 👉 वैधृति (१०:०२ से विश्कम्भ)
प्रथम करण 👉 विष्टि भद्रा (१५:०७ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२७:२४+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृषभ
चंद्र 🌟 कुम्भ
मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५९ से १२:५३
अमृत काल 👉 २५:३५+ से २७:१६+
द्विपुष्कर योग 👉 ०५:४० से ०७:५५
रवि योग 👉 ०५:४० से ०७:५५
विजय मुहूर्त 👉 १४:४१ से १५:३५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१० से १९:३१
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:११ से २०:१४
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०५+ से २४:४७+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:१६+ से २८:५८+
राहुकाल 👉 १७:३० से १९:११
गुलिक काल 👉 १५:४९ से १७:३०
यमगण्ड 👉 १२:२६ से १४:०७
दुर्मुहूर्त 👉 १७:२३ से १८:१७
वर्ज्य 👉 १५:३० से १७:१०
भद्रा 👉 ०५:४० से १५:०७
पञ्चक 👉 अहोरात्र
आडल योग 👉 ०५:४० से ०७:५५
होमाहुति 👉 गुरू
दिशा शूल 👉 पश्चिम
राहु काल वास 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पृथ्वी (२७:२४+ से आकाश)
भद्रावास 👉 मृत्यु (१५:०७ तक)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 श्मशान में (२७:२४+ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(उत्तर या पूर्व ) दलिया या पान का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अधिक ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमी, पुरुषोत्तम मास का २२वां दिवस, अधिक भानु सप्तमी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०७:५५ तक जन्मे शिशुओं के नाम धनिष्ठा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (गा, गी, गु, गे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
वृषभ – २८:१९ से ०६:१७
मिथुन – ०६:१७ से ०८:३०
कर्क – ०८:३० से १०:४६
सिंह – १०:४६ से १२:५८
कन्या – १२:५८ से १५:०९
तुला – १५:०९ से १७:२४
वृश्चिक – १७:२४ से १९:४०
धनु – १९:४० से २१:४५
मकर – २१:४५ से २३:३१
कुम्भ – २३:३१ से २५:०४+
मीन – २५:०४+ से २६:३४+
मेष – २६:३४+ से २८:१५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४० से ०६:१७
रज पञ्चक – ०६:१७ से ०७:५५
शुभ मुहूर्त – ०७:५५ से ०८:३०
चोर पञ्चक – ०८:३० से १०:४६
शुभ मुहूर्त – १०:४६ से १२:५८
रोग पञ्चक – १२:५८ से १५:०९
शुभ मुहूर्त – १५:०९ से १७:२४
मृत्यु पञ्चक – १७:२४ से १९:४०
अग्नि पञ्चक – १९:४० से २१:४५
शुभ मुहूर्त – २१:४५ से २३:३१
रज पञ्चक – २३:३१ से २५:०४+
शुभ मुहूर्त – २५:०४+ से २६:३४+
शुभ मुहूर्त – २६:३४+ से २७:२४+
रज पञ्चक – २७:२४+ से २८:१५+
शुभ मुहूर्त – २८:१५+ से २९:४०+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
जिस प्रकार अमावस्या की रात्रि में चन्द्रमा रहते हुए भी दिखायी नहीं देता,उसी प्रकार युवावस्था में स्पष्ट प्रतीत होने वाला दोष भी दिखाई नहीं देता है॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज प्यार करने वालों के लिए दिन बेहद खास रहने वाला है। दिल की बात कहने का सही मौका मिल सकता है और कोई प्यारा-सा उपहार रिश्ते में मिठास बढ़ाएगा। हालांकि काम के बीच आपका ध्यान थोड़ा भटक सकता है, इसलिए जल्दबाजी में कोई गलती करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है, इसलिए अपनों के लिए भी थोड़ा समय निकालें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका आत्मविश्वास देखते ही बनेगा। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरे जोश और हिम्मत के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। राजनीति और समाज से जुड़े लोगों की लोकप्रियता बढ़ सकती है। खुद पर खर्च करने का मन करेगा और नए कपड़े या परफ्यूम खरीद सकते हैं। लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना घर का माहौल बिगड़ सकता है। कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना ही बेहतर रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से दिमाग व्यस्त रहेगा। मान-सम्मान पाने की इच्छा भी मन में बनी रहेगी। मां की सलाह आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आप उन्हें कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। हालांकि किसी की कही बात दिल को ठेस पहुंचा सकती है और विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन खुशखबरी और सकारात्मकता से भरा रहेगा। धन लाभ होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने या अटका हुआ काम पूरा होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है, वरना बाद में परेशानी बढ़ सकती है। संतान की संगति पर नजर रखें। परिवार में विवाह जैसे शुभ कार्यों की चर्चा माहौल को खुशनुमा बना सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका मूड पूरी तरह मौज-मस्ती वाला रहेगा। घूमने-फिरने और शॉपिंग का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी लेंगे। लेकिन पैसों से जुड़ी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। वाहन पर खर्च बढ़ सकता है। किसी जरूरी काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, जिससे काम में मन कम लगेगा। हालांकि परिवार का प्यार और सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा। छोटे बच्चों के लिए कुछ खास खरीद सकते हैं। आपकी किसी बात से मां नाराज हो सकती हैं, इसलिए रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की कोशिश करें। जीवनसाथी की ओर से मिला कोई प्यारा सरप्राइज आपका दिन बना सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन शुभता और खुशियों से भरा रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। विरोधियों को अपनी समझदारी और चतुराई से मात देने में सफल रहेंगे। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। लंबे समय से मन में चल रही कोई चिंता भी आज दूर होती नजर आएगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज उन्नति के रास्ते खुलते नजर आएंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुशी देगी और दोस्ती पहले से ज्यादा मजबूत होगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे। हालांकि अपनी निजी बातें किसी से साझा करने से बचें। परिवार के साथ बिताया गया समय पुराने गिले-शिकवे दूर कर सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिखाई दे रही है। अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उसका लाभ भी मिलेगा। यदि आपने लोन के लिए आवेदन किया था, तो अच्छी खबर मिल सकती है। मन मौज-मस्ती में रहेगा और परिवार के साथ पिकनिक या आउटिंग का प्लान बन सकता है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आमदनी सीमित रहेगी, लेकिन खर्चे जेब पर भारी पड़ सकते हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सेहत से जुड़ी छोटी समस्या को नजरअंदाज करना बाद में भारी पड़ सकता है। काम में लापरवाही नुकसान दे सकती है। भाई-बहनों के साथ किसी बात पर बहस होने की संभावना है, इसलिए शांत रहना ही बेहतर रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमाल दिखाएगी। संतान को नई नौकरी मिलने की खुशी मिल सकती है। रुके हुए कामों को टालना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आप अपने लाइफस्टाइल में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। यदि नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन भागदौड़ और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता बनी रह सकती है और आपको उनके शिक्षकों से भी बात करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। सरकारी कामों को टालना ठीक नहीं रहेगा। पैसों के लेन-देन से जुड़ा कोई मामला तनाव बढ़ा सकता है।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
कुलस्यार्थे त्यजेदेकम् ग्राम्स्यार्थे कुलंज्येत्।
ग्रामं जनपदस्यार्थे आत्मार्थे पृथिवीं त्यजेत्॥
सूर्यदेव भगवान जी की जय
⛳⚜⚜⛳

Related Posts

आज राधा अष्टमी पर भद्र योग का महासंयोग! कर्क समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, मेष-तुला को मिलेगा धन लाभ

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓️आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल🗓️📆 शनिवार, १९ सितम्बर २०२६ सूर्योदय: 🌅 ०६:१५सूर्यास्त: 🌄 १८:२७चन्द्रोदय: 🌝 १३:३८चन्द्रास्त: 🌜 २४:०७+अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: 🌧️ शरदशक सम्वत: 👉 १९४८…

आज का राशिफल – 18 सितंबर 2026: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा रुका हुआ धन – पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓️आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल🗓️📆 शुक्रवार, १८ सितम्बर २०२६ सूर्योदय: 🌅 ०६:१४सूर्यास्त: 🌄 १८:२८चन्द्रोदय: 🌝 १२:४७चन्द्रास्त: 🌜 २३:१४अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: 🌧️ शरदशक सम्वत: 👉 १९४८…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *