Aaj ka Rashifal 8 June 2026 : राहु के नक्षत्र में चंद्रमा का संचार, कन्या और मकर राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, जानें अपना आज का भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🚩पुरुषोत्तम मास की बधाई🚩


┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 सोमवार, ०८ जून २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:४०
सूर्यास्त: 🌄 १९:१२
चन्द्रोदय: 🌝 २४:५१+
चन्द्रास्त: 🌜 १२:१९
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 ज्येष्ठ (अधिक)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 अष्टमी (२७:२३+ से नवमी)
नक्षत्र 👉 शतभिषा (०९:०९ से पूर्वभाद्रपदा)
योग 👉 विष्कम्भ (०९:२८ से प्रीति)
प्रथम करण 👉 बालव (१५:२९ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२७:२३+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृषभ
चंद्र 🌟 कुम्भ
मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५९ से १२:५३
अमृत काल 👉 २५:२९+ से २७:०७+
विजय मुहूर्त 👉 १४:४१ से १५:३५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१० से १९:३१
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१२ से २०:१५
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०५+ से २४:४७+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:१७+ से २८:५८+
राहुकाल 👉 ०७:२२ से ०९:०३
गुलिक काल 👉 १४:०७ से १५:४९
यमगण्ड 👉 १०:४५ से १२:२६
दुर्मुहूर्त 👉 १२:५३ से १३:४७
वर्ज्य 👉 १५:४१ से १७:१९
पञ्चक 👉 अहोरात्र
आडल योग 👉 ०९:०९ से १३:३९
होमाहुति 👉 गुरू (०९:०९ से राहु, १३:३९ से गुरू)
दिशा शूल 👉 पूर्व
नक्षत्र शूल 👉 दक्षिण (०९:०९ से पूर्ण रात्रि)
राहु काल वास 👉 उत्तर-पश्चिम
अग्निवास 👉 पाताल (२७:२३+ से पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम (२७:३६+ से उत्तर)
शिववास 👉 गौरी के साथ (२७:२३+ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण) दर्पण देखकर या दुग्ध का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अधिक ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी, पुरुषोत्तम मास का २३वां दिवस, अधिक कालाष्टमी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०९:०९ तक जन्मे शिशुओं के नाम धनिष्ठा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (गो, सा, सी, सू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
वृषभ – ०४:१५ से ०६:१३
मिथुन – ०६:१३ से ०८:२६
कर्क – ०८:२६ से १०:४२
सिंह – १०:४२ से १२:५४
कन्या – १२:५४ से १५:०५
तुला – १५:०५ से १७:२०
वृश्चिक – १७:२० से १९:३६
धनु – १९:३६ से २१:४१
मकर – २१:४१ से २३:२७
कुम्भ – २३:२७ से २५:००+
मीन – २५:००+ से २६:३१+
मेष – २६:३१+ से २८:११+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०५:४० से ०६:१३
शुभ मुहूर्त – ०६:१३ से ०८:२६
रोग पञ्चक – ०८:२६ से ०९:०९
शुभ मुहूर्त – ०९:०९ से १०:४२
मृत्यु पञ्चक – १०:४२ से १२:५४
अग्नि पञ्चक – १२:५४ से १५:०५
शुभ मुहूर्त – १५:०५ से १७:२०
रज पञ्चक – १७:२० से १९:३६
शुभ मुहूर्त – १९:३६ से २१:४१
चोर पञ्चक – २१:४१ से २३:२७
शुभ मुहूर्त – २३:२७ से २५:००+
रोग पञ्चक – २५:००+ से २६:३१+
चोर पञ्चक – २६:३१+ से २७:२३+
शुभ मुहूर्त – २७:२३+ से २८:११+
रोग पञ्चक – २८:११+ से २९:४०+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
अपनेपन “की कोई परिभाषा नहीं होती, जब किसी की अनुभूति स्वयं से अधिक अच्छी लगने लगे वही अपनत्व है.. अपनापन है॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन संतुलित और सुखद रहेगा। धार्मिक माहौल में समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में मेहनत का फल प्रमोशन या प्रशंसा के रूप में मिल सकता है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन बेहद खुश रहेगा। माता-पिता का साथ और आशीर्वाद आपको आगे बढ़ने की ताकत देगा। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं को समझना रिश्ते को और मजबूत करेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा। परिवार में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी आपकी होगी। किसी जरूरी बात को हर किसी से शेयर न करें। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी और मन कुछ नया करने का करेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। मुश्किलें आएंगी, लेकिन आप उनका डटकर सामना करेंगे। नया बिजनेस शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। संतान की खुशी के लिए नया वाहन खरीद सकते हैं। पुराने कर्ज से छुटकारा पाने की दिशा में भी कदम बढ़ेंगे। योग और व्यायाम आपकी सेहत को बेहतर बनाए रखेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो फिलहाल रुकना ही समझदारी होगी। काम को पूरी ईमानदारी से करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज नया काम शुरू करने के लिए दिन बेहद अच्छा है। रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ेगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। बिजनेस में बदलाव करने से बचें। पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग और अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में पूरी मेहनत करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज कामकाज में नई ऊंचाइयां छूने का मौका मिलेगा। परिवार में तालमेल और प्यार बना रहेगा। किसी दूर रहने वाले अपने की याद भावुक कर सकती है। नौकरीपेशा लोग प्रमोशन को लेकर बॉस से बातचीत कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिलने की संभावना है। शुगर या बीपी जैसी समस्याओं को हल्के में न लें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज चुनौतियां थोड़ी ज्यादा रहेंगी। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। पैसों के मामलों में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। परिवार के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्तों की गलतफहमियां दूर होंगी। बिजनेस में पार्टनरशिप करने से बचें। यात्रा की योजना बन सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज धैर्य और शांति बनाए रखना आपके लिए सबसे जरूरी होगा। थकान और मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। काम के साथ आराम के लिए भी समय निकालें। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन को प्यार से सुलझाने की कोशिश करें। यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है। परिवार में शादी-विवाह की खुशखबरी माहौल को आनंदमय बना सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
करियर के लिहाज से आज का दिन शानदार रहेगा। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे विद्यार्थियों को अच्छा अवसर मिल सकता है। ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखें। आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यापार में धन लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताकर मन हल्का होगा। छिपे हुए विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें। दिखावे में ज्यादा पैसा खर्च करना नुकसान दे सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ी चर्चा परिवार में हो सकती है। घर में नए मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज व्यापार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी सब संभाल लेगी। दांपत्य जीवन में प्यार और अपनापन बना रहेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब होने से भागदौड़ बढ़ सकती है। किसी अजनबी की बातों में आने से बचें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक हो सकती है। काम में कोई बड़ा रिस्क लेने से बचें। परिवार की समस्याओं को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। मन की बात अपने पिता या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से शेयर करें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुल सकते हैं।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
अश्वस्य भूषणं वेगो मत्तं स्याद गजभूषणम्।
चातुर्यं भूषणं नार्या उद्योगो नरभूषणम्॥
बाबा महाकाल देवजी की जय
⛳⚜⚜⛳

Related Posts

Aaj ka Rashifal 7 June 2026 : वृश्चिक राशि वाले प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ेंगे, सिंह को पार्टनरशिप में होगा लाभ, जानिए अपना भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🚩पुरुषोत्तम मास की बधाई🚩 ┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 रविवार, ०७ जून २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४०सूर्यास्त: 🌄 १९:११चन्द्रोदय: 🌝 २४:१८+चन्द्रास्त: 🌜 ११:२५अयन 🌖 उत्तरायणऋतु:…

Aaj ka Rashifal 5 जून 2026: मेष राशि वालों के सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, जानें अन्य राशियों का हाल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🚩पुरुषोत्तम मास की बधाई🚩 ┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शुक्रवार, ०५ जून २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४०सूर्यास्त: 🌄 १९:११चन्द्रोदय: 🌝 २३:११चन्द्रास्त: 🌜 ०९:३६अयन 🌖 उत्तरायणऋतु:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *