आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 रविवार, २१ जून २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:४२
सूर्यास्त: 🌄 १९:१६
चन्द्रोदय: 🌝 ११:५५
चन्द्रास्त: 🌜 २४:१६+
अयन 🌖 उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 ज्येष्ठ
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 सप्तमी (१५:२० से अष्टमी)
नक्षत्र 👉 पूर्वाफाल्गुनी (०९:३१ से उत्तराफाल्गुनी)
योग 👉 सिद्धि (११:२१ से व्यतीपात)
प्रथम करण 👉 वणिज (१५:२० तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि भद्रा (२७:२४+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 कन्या
मंगल 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०२ से १२:५६
अमृत काल 👉 २६:५५+ से २८:३४+
त्रिपुष्कर योग 👉 ०९:३१ से १५:२०
त्रिपुष्कर योग 👉 ०९:३१ से २९:४२+
विजय मुहूर्त 👉 १४:४४ से १५:३९
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१४ से १९:३५
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१६ से २०:१८
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०८+ से २४:५०+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:१८+ से २९:००+
राहुकाल 👉 १७:३४ से १९:१६
गुलिक काल 👉 १५:५२ से १७:३४
यमगण्ड 👉 १२:२९ से १४:१०
दुर्मुहूर्त 👉 १७:२७ से १८:२१
वर्ज्य 👉 १६:५८ से १८:३८
भद्रा 👉 १५:२० से २७:२४+
आडल योग 👉 ०५:४२ से ०९:३१
होमाहुति 👉 शुक्र
दिशा शूल 👉 पश्चिम
नक्षत्रशूल 👉 उत्तर (०९:३१ से पूर्ण रात्रि)
राहु काल वास 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 आकाश (१५:२० से पाताल)
भद्रावास 👉 मृत्यु (१५:२० से १५:४०)
चन्द्रवास 👉 पूर्व (१५:४० से दक्षिण)
शिववास 👉 भोजन में (१५:२० से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व) घी या दलिया का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी , भानु सप्तमी, वर्ष का सबसे बड़ा दिवस, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, विश्व संगीत दिवस, फादर्स डे(अंग्रेजी) आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०९:३१ तक जन्मे शिशुओं के नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (मो, टा, टी, टू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मिथुन – ०५:२२ से ०७:३५
कर्क – ०७:३५ से ०९:५१
सिंह – ०९:५१ से १२:०३
कन्या – १२:०३ से १४:१४
तुला – १४:१४ से १६:२८
वृश्चिक – १६:२८ से १८:४४
धनु – १८:४४ से २०:५०
मकर – २०:५० से २२:३६
कुम्भ – २२:३६ से २४:०९+
मीन – २४:०९+ से २५:३९+
मेष – २५:३९+ से २७:२०+
वृषभ – २७:२०+ से २९:१८+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०५:४२ से ०७:३५
शुभ मुहूर्त – ०७:३५ से ०९:३१
चोर पञ्चक – ०९:३१ से ०९:५१
शुभ मुहूर्त – ०९:५१ से १२:०३
रोग पञ्चक – १२:०३ से १४:१४
शुभ मुहूर्त – १४:१४ से १५:२०
मृत्यु पञ्चक – १५:२० से १६:२८
अग्नि पञ्चक – १६:२८ से १८:४४
शुभ मुहूर्त – १८:४४ से २०:५०
रज पञ्चक – २०:५० से २२:३६
शुभ मुहूर्त – २२:३६ से २४:०९+
चोर पञ्चक – २४:०९+ से २५:३९+
रज पञ्चक – २५:३९+ से २७:२०+
शुभ मुहूर्त – २७:२०+ से २९:१८+
चोर पञ्चक – २९:१८+ से २९:४२+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
शिक्षा हमें अंगूठे के निशान से हस्ताक्षर तक ले गयी।विज्ञान पुन: हमें हस्ताक्षर से फिर अंगूठे के निशान पर ले आया, सभी निर्णय हमारे नहीं होते, कुछ निर्णय समय के होते हैं॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन काम में पूरी तरह नहीं लग पाएगा और छोटी-छोटी बातों से ध्यान भटक सकता है। काम की रफ्तार थोड़ी धीमी रहने से आपको खुद पर थोड़ा दबाव महसूस होगा। पिताजी के साथ किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन उनकी बातों को समझना और सम्मान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में बॉस की ओर से कोई ऐसी सलाह मिल सकती है, जो आगे चलकर आपके काम को आसान बना देगी। व्यापार में भी कुछ बड़े बदलाव करने का विचार मन में आएगा और यही बदलाव भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन थोड़ी चुनौतियों के साथ शुरू हो सकता है। काम में मन कम लगेगा और कुछ लोग आपको भटकाने की कोशिश भी कर सकते हैं, लेकिन समझदारी इसी में होगी कि आप अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरी एकाग्रता के साथ जुटना होगा, क्योंकि आने वाला समय मेहनत मांग रहा है। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। संतान के लिए कोई खास सरप्राइज प्लान करके आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आर्थिक मामलों में किस्मत आपका अच्छा साथ दे सकती है। रुका हुआ या डूबा पैसा वापस मिलने की संभावना है, जिससे मन हल्का महसूस करेगा। बोलचाल में थोड़ा संयम रखना जरूरी होगा, क्योंकि आपकी कही गई बात किसी को चुभ सकती है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और भविष्य में यही रिश्ते आपके काम आ सकते हैं। आपके किसी फैसले से घर या करियर में खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के सिलसिले में बाहर जा सकता है और आप भी कुछ नया शुरू करने की योजना बना सकते हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन थोड़ा उलझनों भरा रह सकता है। संतान की संगति और गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। यदि आप अपने कामों के लिए दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहेंगे, तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सामाजिक मामलों में लापरवाही आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। प्रॉपर्टी या बंटवारे से जुड़े मामलों में बहुत सावधानी से अपनी बात रखें, क्योंकि छोटी-सी गलती विवाद बढ़ा सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए सफलता और आत्मविश्वास लेकर आएगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छे परिणाम मिलने की पूरी संभावना है। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं, जैसे नए कोर्स में दाखिला दिलाना। परिवार में धन से जुड़ा रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से किया गया वादा समय पर पूरा करने की कोशिश करें, इससे रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। किसी से उधार लेने से बचें। शेयर मार्केट या निवेश से जुड़े मामलों में आपकी समझदारी आपको फायदा दिला सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी मधुर वाणी से प्रभावित होंगे। बेवजह की चिंता आपके मन का संतुलन बिगाड़ सकती है, इसलिए छोटी बातों को दिल पर न लें। परिवार के बड़े सदस्यों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। नया वाहन खरीदने का विचार आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपके बहुत काम आएगी। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव और पढ़ाई से जुड़ी उलझनों से राहत मिलती दिखाई दे रही है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। कुछ नया करने की इच्छा मजबूत होगी और निवेश से जुड़े फैसलों में भी आप आगे बढ़ सकते हैं। संतान के करियर से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी निजी या जरूरी बातें किसी से साझा करने से बचें। कुछ खास लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन थोड़ा उलझनों और मेहनत से भरा रह सकता है। काम ज्यादा रहेगा, लेकिन उसके अनुसार परिणाम न मिलने से मन में बेचैनी हो सकती है। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए जरूरी होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और पिताजी की सलाह आपके काम में बहुत मददगार साबित हो सकती है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज हर काम सोच-समझकर करने की जरूरत होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है और उसके लिए बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें और अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। घर के छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की जिद कर सकते हैं और आप उनकी खुशी के लिए वह मांग पूरी भी करेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। परिवार के रिश्तों में मजबूती आएगी और विरोधी आपकी बढ़ती पहचान देखकर खुद ही दूरी बना सकते हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा। किसी और का वाहन चलाने से बचें, क्योंकि छोटी-सी गलती कानूनी परेशानी खड़ी कर सकती है। नौकरी या करियर से जुड़ा कोई काम आपको यात्रा पर ले जा सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको अपनी कमाई और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत होगी। दिखावे में ज्यादा खर्च करना आगे परेशानी बढ़ा सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा के परिणाम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। परिवार में किसी सदस्य से वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच लें, ताकि बाद में परेशानी न हो।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज सेहत को लेकर दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा और पुराने कर्ज को चुकाने का दबाव भी महसूस हो सकता है। घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू होने से माहौल खुशियों से भर जाएगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है, जिससे रिश्तों में नयापन आएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत और तेज करनी होगी, क्योंकि अच्छी खबर मिलने के संकेत बन रहे हैं।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
ध्यायतो विषयान्पुंसः सङ्गस्तेषूपजायते।
सङ्गात्संजायते कामः कामात्क्रोधोऽभिजायते॥
सूर्यदेव भगवान जी की जय
⛳⚜⚜⛳










