आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 22 जून 2026 : मिथुन-सिंह वालों के खुलेंगे बरकत के द्वार, मीन को पार्टनरशिप में होगा लाभ, जानते हैं आज का भविष्यफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 सोमवार, २२ जून २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:४२
सूर्यास्त: 🌄 १९:१६
चन्द्रोदय: 🌝 १२:४९
चन्द्रास्त: 🌜 २४:४८+
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: ☀️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 ज्येष्ठ
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 अष्टमी (१५:३९ से नवमी)
नक्षत्र 👉 उत्तराफाल्गुनी (१०:२२ से हस्त)
योग 👉 व्यतीपात (१०:३१ से वरीयान)
प्रथम करण 👉 बव (१५:३९ तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (२८:०५+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 कन्या
मंगल 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कर्क (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०२ से १२:५६
अमृत काल 👉 २९:३१+ से ३१:१३+
रवि योग 👉 १०:२२ से १२:३२
विजय मुहूर्त 👉 १४:४५ से १५:३९
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१५ से १९:३५
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१६ से २०:१८
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०८+ से २४:५०+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:१९+ से २९:००+
राहुकाल 👉 ०७:२४ से ०९:०५
गुलिक काल 👉 १४:११ से १५:५२
यमगण्ड 👉 १०:४७ से १२:२९
दुर्मुहूर्त 👉 १२:५६ से १३:५०
वर्ज्य 👉 १९:१८ से २१:००
आडल योग 👉 १०:२२ से १२:३२
होमाहुति 👉 शुक्र
दिशा शूल 👉 पूर्व
नक्षत्रशूल 👉 उत्तर (१०:२२ तक)
राहु काल वास 👉 उत्तर-पश्चिम
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्रवास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 श्मशान में (१५:३९ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(उत्तर-पूर्व) दर्पण देखकर या दुग्ध का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी, मां धूमावती जयंती, मासिक दुर्गा अष्टमी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १०:२२ तक जन्मे शिशुओं के नाम उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (टे, टो, पा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मिथुन – ०५:१८ से ०७:३१
कर्क – ०७:३१ से ०९:४७
सिंह – ०९:४७ से ११:५९
कन्या – ११:५९ से १४:१०
तुला – १४:१० से १६:२५
वृश्चिक – १६:२५ से १८:४१
धनु – १८:४१ से २०:४६
मकर – २०:४६ से २२:३२
कुम्भ – २२:३२ से २४:०५+
मीन – २४:०५+ से २५:३५+
मेष – २५:३५+ से २७:१६+
वृषभ – २७:१६+ से २९:१४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४२ से ०७:३१
रोग पञ्चक – ०७:३१ से ०९:४७
शुभ मुहूर्त – ०९:४७ से १०:२२
मृत्यु पञ्चक – १०:२२ से ११:५९
अग्नि पञ्चक – ११:५९ से १४:१०
शुभ मुहूर्त – १४:१० से १५:३९
रज पञ्चक – १५:३९ से १६:२५
शुभ मुहूर्त – १६:२५ से १८:४१
चोर पञ्चक – १८:४१ से २०:४६
शुभ मुहूर्त – २०:४६ से २२:३२
रोग पञ्चक – २२:३२ से २४:०५+
शुभ मुहूर्त – २४:०५+ से २५:३५+
शुभ मुहूर्त – २५:३५+ से २७:१६+
रोग पञ्चक – २७:१६+ से २९:१४+
शुभ मुहूर्त – २९:१४+ से २९:४२+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है। एक शिक्षित व्यक्ति प्रत्येक स्थान पर सम्मान पाता है। शिक्षा, सौंदर्य और यौवन को भी हरा देती है।😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस समय बेवजह खर्च भविष्य की योजनाओं पर असर डाल सकता है। आज पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ना सही रहेगा और रिश्तों में खुलकर बातचीत करना आपके संबंधों को और मजबूत बनाएगा। जिम्मेदारियों को आप पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वालों के लिए दिन समस्याएं लेकर आ सकता है। इस समय बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले हर पहलू पर गंभीरता से विचार जरूर करें। किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि, कामकाज में भी धीरे-धीरे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा और जीवनसाथी की ओर से मिला कोई खास सरप्राइज आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना भी बन रही है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का महसूस होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। हर काम धैर्य के साथ करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज रिश्तों में अपनापन और प्रेम बढ़ने के संकेत हैं। मन में चल रही किसी चिंता का समाधान भी मिल सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा, क्योंकि आज आप सफलता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं। मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है। किसी नई योजना को लेकर मन में उत्साह बना रहेगा। परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
मनचाहा काम समय पर पूरा न होने से थोड़ी निराशा महसूस हो सकती है। इस समय परिवार से जुड़े मामलों में बाहरी लोगों की दखलअंदाजी से बचें। मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें। वाहन चलाते समय बिल्कुल लापरवाही न करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए दिन मुश्किलों भरा रहेगा, क्योंकि काम को बार-बार टालने की आदत आज आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। जिम्मेदारियों को गंभीरता से पूरा करना जरूरी होगा। कोई अधूरा काम पूरा होने से राहत महसूस होगी। संयम से काम लेना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा और ऑफिस में आपकी मेहनत नोटिस की जा सकती है। जीवनसाथी से बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें, छोटी बात भी तनाव बढ़ा सकती है। अपनी योजनाओं पर भरोसा रखें, जल्द चीजें आपके पक्ष में होती नजर आएंगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखना आज बेहद जरूरी रहेगा। समझदारी से लिया गया फैसला रिश्तों को बेहतर बना सकता है। किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है, इसलिए शांत रहना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना बन रही है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों को आज सभी चीजों का ध्यान रखना होगा। छोटे बच्चे किसी चीज को लेकर जिद कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा महसूस कराएगा। आज आपको अपनी कमाई और खर्चों के बीच सही संतुलन बनाकर चलना होगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही भविष्य में परेशानी दे सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन सामान्य लेकिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो जरूर आगे बढ़ें। आपकी समझदारी और धैर्य हर परिस्थिति को संभालने में मदद करेंगे। किसी पुराने काम को दोबारा शुरू करने का विचार बन सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सकारात्मक सोच बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको अपनी बात बहुत सोच-समझकर कहने की जरूरत है, क्योंकि आपकी छोटी सी बात भी बड़ा असर डाल सकती है। लंबे समय से रुका हुआ कोई सरकारी काम पूरा होने के संकेत हैं।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
क्रोधाद्भवति संमोह: संमोहात्स्मृतिविभ्रम:।
स्मृतिभ्रंशाद्बुद्धिनाशो बुद्धिनाशात्प्रणश्यति॥
बाबा महाकाल देव जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 06 August 2026: आज सूर्य और बुध बना रहे बुधादित्य राजयोग, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻गुरुवार, ०६ अगस्त २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०५:५८सूर्यास्त: 🌅 ०७:०८चन्द्रोदय: 🌝 २३:३९चन्द्रास्त: 🌜१२:५६अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तर गोले)ऋतु: ⛈️ वर्षाशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal : इन 3 राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहेगा दिन, मिलेगी बड़ी खुशखबरी

अध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 बुधवार, ०५ अगस्त २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:५९सूर्यास्त: 🌄 १९:०७चन्द्रोदय: 🌝 २३:१४चन्द्रास्त: 🌜 ११:५४अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: ☀️ वर्षाशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *