आज का राशिफल 4 जुलाई 2026: आज शुक्र केतु की बनेगी युति, जानें वृषभ समेत किन-किन राशियों को मिलेगा सुख और लाभ

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 शनिवार, ०४ जुलाई २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:४६
सूर्यास्त: 🌄 १९:१७
चन्द्रोदय: 🌝 २२:२०
चन्द्रास्त: 🌜 ०९:२०
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: ☀️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 आषाढ़ (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार ज्येष्ठ)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 चतुर्थी (१२:३९ से पञ्चमी)
नक्षत्र 👉 धनिष्ठा (१३:४३ से शतभिषा)
योग 👉 प्रीति (१७:०२ से आयुष्मान)
प्रथम करण 👉 बालव (१२:३९ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२५:०९+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 कुम्भ
मंगल 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०४ से १२:५८
विजय मुहूर्त 👉 १४:४७ से १५:४१
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१६ से १९:३७
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१७ से २०:२०
निशिता मुहूर्त 👉 २४:११+ से २४:५२+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:२२+ से २९:०४+
राहुकाल 👉 ०९:०८ से १०:५०
गुलिक काल 👉 ०५:४६ से ०७:२४
यमगण्ड 👉 १४:१३ से १५:५४
दुर्मुहूर्त 👉 ०५:४६ से ०६:४०
वर्ज्य 👉 २१:२२ से २३:०४
भद्रा 👉 ०५:४५ से ११:२०+
पञ्चक 👉 अहोरात्र
विडाल योग 👉 १३:४३ से २९:४६+
होमाहुति 👉 मंगल (१३:४३ से गुरू)
दिशा शूल 👉 पूर्व
राहु काल वास 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 कैलाश (१२:३९ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पश्चिम, दक्षिण) उड़द की दाल या तिल का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आषाण कृष्ण चतुर्थी, स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १३:४३ तक जन्मे शिशुओं के नाम धनिष्ठा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (गा, गी, गु, गे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मिथुन – ०४:३० से ०६:४४
कर्क – ०६:४४ से ०९:००
सिंह – ०९:०० से ११:१२
कन्या – ११:१२ से १३:२३
तुला – १३:२३ से १५:३७
वृश्चिक – १५:३७ से १७:५३
धनु – १७:५३ से १९:५९
मकर – १९:५९ से २१:४५
कुम्भ – २१:४५ से २३:१८
मीन – २३:१८ से २४:४८+
मेष – २४:४८+ से २६:२८+
वृषभ – २६:२८+ से २८:२७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४६ से ०६:४४
रोग पञ्चक – ०६:४४ से ०९:००
शुभ मुहूर्त – ०९:०० से ११:१२
मृत्यु पञ्चक – ११:१२ से १२:३९
अग्नि पञ्चक – १२:३९ से १३:२३
शुभ मुहूर्त – १३:२३ से १३:४३
रज पञ्चक – १३:४३ से १५:३७
शुभ मुहूर्त – १५:३७ से १७:५३
चोर पञ्चक – १७:५३ से १९:५९
शुभ मुहूर्त – १९:५९ से २१:४५
रोग पञ्चक – २१:४५ से २३:१८
शुभ मुहूर्त – २३:१८ से २४:४८+
शुभ मुहूर्त – २४:४८+ से २६:२८+
रोग पञ्चक – २६:२८+ से २८:२७+
शुभ मुहूर्त – २८:२७+ से २९:४६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
छल करो लेकिन उसके साथ नहीं, जिसने अपने हाथों से तुम्हे खिलाया हो और हृदय से प्रेम किया हो॥ ॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए तरक्की और नई उपलब्धियों के संकेत लेकर आया है। आपकी मेहनत आखिरकार रंग दिखाने लगी है और रुके हुए कामों में भी गति आती नजर आएगी। यदि कोई सरकारी कार्य लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उसके पूरे होने की खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी की बात मन को थोड़ी खटक सकती है, लेकिन दूसरों की राय से अपने आत्मविश्वास को कमजोर न होने दें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें और दस्तावेज़ों की अच्छी तरह जांच कर लें। स्वास्थ्य भी आपका ध्यान मांग सकता है, इसलिए लापरवाही से बचें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके चेहरे पर मुस्कान और मन में उत्साह लेकर आने वाला है। आप हर काम सोच-समझकर करेंगे और यही समझदारी आपको सफलता दिलाएगी। परिवार के किसी सदस्य को लेकर जो चिंता आपके मन में थी, वह धीरे-धीरे समाप्त होती दिखाई दे रही है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है और यह यात्रा भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और उनका मन फिर से पढ़ाई में लगने लगेगा। दिनभर ऊर्जा और सकारात्मकता आपके साथ बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको छोटी-सी लापरवाही से भी बचना होगा, क्योंकि यही सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है। यदि पिताजी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था, तो आज बातचीत के माध्यम से रिश्तों में फिर से मधुरता लौट सकती है। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को गंभीरता से लें, क्योंकि आज की गई समझदारी भविष्य में आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज खुशियां आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकती हैं। परिवार के साथ बिताया गया समय आपके मन को सुकून देगा और पुरानी चिंताएं धीरे-धीरे दूर होती जाएंगी। बच्चों के साथ हंसी-मजाक और मस्ती के पल आपके दिन को खास बना देंगे। जीवनसाथी को करियर में कोई बड़ी उपलब्धि या प्रमोशन मिल सकता है, जिससे पूरे घर में उत्साह का माहौल रहेगा। मेहनत आपको अपेक्षा से अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य रखें क्योंकि सफलता आपकी ओर बढ़ रही है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके साहस और आत्मविश्वास की चमक दूर तक दिखाई देगी। लोग आपकी क्षमता को पहचानेंगे, लेकिन काम निकालने के लिए थोड़ा नरम व्यवहार अपनाना भी जरूरी होगा। अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, लेकिन आपकी समझदारी हर समस्या का समाधान निकाल लेगी। संतान से किया गया कोई वादा आज पूरा करना पड़ सकता है और उनकी खुशी देखकर आपका मन भी प्रसन्न हो जाएगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज भाग्य आपके प्रयासों का साथ देने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के साथ हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन स्थिति जल्दी ही सामान्य हो जाएगी। विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले विद्यार्थियों को कोई उत्साहजनक समाचार मिल सकता है। परिवार में पुरानी नाराजगियां दूर होंगी और रिश्तों में फिर से मिठास घुलेगी। नए वाहन की खरीदारी को लेकर चर्चा आगे बढ़ सकती है और मन में उत्साह बना रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको फिजूलखर्ची और दिखावे से दूरी बनाकर रखने की आवश्यकता है। कोई सरकारी मामला या लेन-देन से जुड़ा विवाद थोड़ा तनाव दे सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। संतान के भविष्य और शिक्षा को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। अपने लिए कुछ नई चीजें खरीदने का मन भी बन सकता है। घर में किसी प्रिय अतिथि के आगमन से वातावरण में रौनक और खुशी दोनों बढ़ जाएंगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है और उसकी खुशी में आप अपने प्रियजनों के साथ उत्सव का माहौल भी बना सकते हैं। व्यापार में साझेदारी लाभ का कारण बन सकती है और नई योजनाएं आपके कारोबार को नई दिशा दे सकती हैं। नए वाहन की खरीदारी का विचार भी मन में आ सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन उपलब्धियों और संतोष से भरा रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आर्थिक मामलों में सुखद संकेत मिल रहे हैं। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और व्यापार में भी प्रगति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। यदि कोई सरकारी कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना है। संतान के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यात्रा के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो आने वाले समय में आपके लिए लाभ का कारण बनेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए कई सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। हालांकि जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और आपको अतिरिक्त मेहनत भी करनी पड़ सकती है। अच्छी बात यह है कि आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन सेवा, सहयोग और अच्छे कर्मों के नाम रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको आत्मिक संतोष मिलेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी विषय पर मतभेद हो सकता है, लेकिन संयम बनाए रखना आपके हित में रहेगा। घर में मेहमानों की चहल-पहल से माहौल खुशनुमा रहेगा। माता जी आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती हैं और आप उसे सफलता से निभाने में सक्षम रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत होगी, क्योंकि बढ़ते खर्च आपकी चिंताओं को बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य भी आपका ध्यान मांग सकता है, इसलिए आराम और दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खुल सकते हैं। संतान की ओर से कोई गर्व करने वाली खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में यदि कोई पुरानी गलती सामने आती है, तो विनम्रता और समझदारी से स्थिति संभालना ही आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
अहमेवासमेवाग्रे नान्यद्यत् सदसत् परम्।
पश्चादहं यदेतच्च योऽवशिष्येत सोऽस्म्यहम् ॥
भगवान शनिदेव जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: आज कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 शुक्रवार, ०३ जुलाई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४५सूर्यास्त: 🌄 १९:१७चन्द्रोदय: 🌝 २१:४७चन्द्रास्त: 🌜 ०८:२७अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: ☀️ वर्षाशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: आज गुरु बृहस्पति बना रहे हंस महापुरुष राजयोग, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 गुरूवार, ०२ जुलाई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:४५सूर्यास्त: 🌄 १९:१७चन्द्रोदय: 🌝 २१:११चन्द्रास्त: 🌜 ०७:३२अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: ☀️ वर्षाशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *