आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 रविवार, ०५ जुलाई २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:४६
सूर्यास्त: 🌄 १९:१७
चन्द्रोदय: 🌝 २२:५२
चन्द्रास्त: 🌜 १०:१४
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: ☀️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 आषाढ़ (महाराष्ट्र एवम् गुजरात के अनुसार ज्येष्ठ)
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 पंचमी (१३:३० से षष्ठी)
नक्षत्र 👉 शतभिषा (१५:१२ से पूर्वाभाद्रपद)
योग 👉 आयुष्मान (१६:४० से सौभाग्य)
प्रथम करण 👉 तैतिल (१३:३० तक)
द्वितीय करण 👉 गर (२५:४३+ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मिथुन
चंद्र 🌟 कुम्भ
मंगल 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०४ से १२:५९
अमृत काल 👉 ०७:३४ से ०९:१६
रवि योग 👉 १५:१२ से २९:४६+
विजय मुहूर्त 👉 १४:४७ से १५:४१
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१६ से १९:३७
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१७ से २०:२०
निशिता मुहूर्त 👉 २४:११+ से २४:५३+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:२२+ से २९:०४+
राहुकाल 👉 १७:३६ से १९:१४
गुलिक काल 👉 १५:५४ से १७:३६
यमगण्ड 👉 १२:३१ से १४:१३
दुर्मुहूर्त 👉 १७:२९ से १८:२३
वर्ज्य 👉 २१:५१ से २३:३१
पञ्चक 👉 अहोरात्र
आडल योग 👉 १५:१२ से २९:४६+
विडाल योग 👉 ०५:४६ से १५:१२
होमाहुति 👉 गुरू
दिशा शूल 👉 पश्चिम
नक्षत्र शूल 👉 दक्षिण (१५:१२ से पूर्ण रात्रि)
राहु काल वास 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पाताल (१३:३० से पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 नन्दी पर (१३:३० से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(पूर्व) दलिया या पान का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आषाण कृष्ण पंचमी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १५:१२ तक जन्मे शिशुओं के नाम शतभिषा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (गो, सा, सी, सू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
मिथुन – ०४:२७ से ०६:४०
कर्क – ०६:४० से ०८:५६
सिंह – ०८:५६ से ११:०८
कन्या – ११:०८ से १३:१९
तुला – १३:१९ से १५:३३
वृश्चिक – १५:३३ से १७:४९
धनु – १७:४९ से १९:५५
मकर – १९:५५ से २१:४१
कुम्भ – २१:४१ से २३:१४
मीन – २३:१४ से २४:४४+
मेष – २४:४४+ से २६:२४+
वृषभ – २६:२४+ से २८:२३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४६ से ०६:४०
रज पञ्चक – ०६:४० से ०८:५६
शुभ मुहूर्त – ०८:५६ से ११:०८
चोर पञ्चक – ११:०८ से १३:१९
शुभ मुहूर्त – १३:१९ से १३:३०
रोग पञ्चक – १३:३० से १५:१२
शुभ मुहूर्त – १५:१२ से १५:३३
मृत्यु पञ्चक – १५:३३ से १७:४९
अग्नि पञ्चक – १७:४९ से १९:५५
शुभ मुहूर्त – १९:५५ से २१:४१
रज पञ्चक – २१:४१ से २३:१४
शुभ मुहूर्त – २३:१४ से २४:४४+
शुभ मुहूर्त – २४:४४+ से २६:२४+
रज पञ्चक – २६:२४+ से २८:२३+
शुभ मुहूर्त – २८:२३+ से २९:४६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
अहंकार सुख और दुख दोनों में छिपा रहता है।जब वो सफल होता है तो “मैंने किया”बोलता है जब वो असफल होता तो “मेरा भाग्य खराब”बोलता है ॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों और उपलब्धियों का अनोखा मिश्रण लेकर आया है। कामकाज का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है और कुछ लोग आपकी प्रगति से असहज होकर राह में रुकावटें खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी और धैर्य हर चुनौती पर भारी पड़ेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा और किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको आत्मिक संतोष मिलेगा। यदि आप अपने दिन की सही योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो बड़े से बड़ा काम भी आसानी से पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए उनके प्रति विशेष ध्यान और संवेदनशीलता रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज खुशियां आपके आंगन में दस्तक दे सकती हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खबर पूरे घर का माहौल उल्लास से भर सकती है। अतीत की कोई गलती आज आपको एक बड़ी सीख देकर जाएगी, जो भविष्य में आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगी। समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी और लोग आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और किसी दूसरे का वाहन चलाने से बचें। जीवनशैली में कुछ सकारात्मक बदलाव भी आपको मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर महसूस कराएंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग और आशीर्वाद आपके पक्ष में रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलने के संकेत हैं। यदि कोई प्रिय वस्तु लंबे समय से खोई हुई थी, तो उसके वापस मिलने की संभावना भी बन रही है। व्यस्तता के बावजूद आप परिवार के लिए समय निकालेंगे और उनके मन की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे, जिससे रिश्तों में और अधिक मिठास आएगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में चार चांद लग सकते हैं। लोग आपकी बातों और कार्यों को गंभीरता से सुनेंगे। हालांकि साझेदारी में कोई नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं कहा जा सकता। सरकारी योजनाओं या सुरक्षित निवेश से जुड़े मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। धन उधार देने के मामलों में सतर्क रहें, क्योंकि फिलहाल उसकी वापसी के संकेत कमजोर दिखाई दे रहे हैं। पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन मित्रों की महफिल, स्वादिष्ट भोजन और यादगार पलों से भरा रह सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कोई उलझन सुलझने से राहत मिलेगी। मित्रों का सहयोग हर कदम पर आपके साथ रहेगा और परिवार के साथ किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। हालांकि अपनी इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको अच्छा-खासा खर्च करना पड़ सकता है। धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ेंगे तो दिन आपके लिए सुखद अनुभवों से भरा रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज किस्मत आपके पक्ष में खड़ी नजर आ रही है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होती दिखाई देंगी और अचानक धन लाभ या कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, क्योंकि यही आपकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी होगी। संतान किसी नए कोर्स या नई शिक्षा यात्रा की शुरुआत कर सकती है, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिलेगा और उनका आशीर्वाद आपके जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत महसूस होगी। भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाओं पर काम करने का अच्छा समय है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। परिवार में विवाह से जुड़ी कोई शुभ चर्चा आगे बढ़ सकती है, जिससे घर का माहौल उत्साह और खुशी से भर जाएगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता होगी। खानपान और दिनचर्या में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान मिल सकता है, जिससे मन का बोझ हल्का होगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है। परिवार के साथ मनोरंजन और हंसी-मजाक के पल बिताने का अवसर मिलेगा। हालांकि किसी छोटी बात को लेकर हल्की बहस भी हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आर्थिक लेन-देन के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन जोखिम भरे फैसलों से दूरी बनाकर रखें। यदि परिस्थितियां आपके अनुसार न भी हों, तब भी धैर्य बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। नई नौकरी या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। यात्रा के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके लिए सफलता का मार्ग खोल दे। माता-पिता का आशीर्वाद किसी रुकी हुई डील को भी पूरा करा सकता है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज परिवार में खुशियों की फुहार पड़ सकती है। किसी पुराने मित्र से वर्षों बाद मुलाकात आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने के संकेत भी मिल रहे हैं। विद्यार्थी पूरी लगन से पढ़ाई करेंगे और उसके अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों को भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। दिखावे और अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाना आपके लिए लाभदायक रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने के संकेत हैं। परिवार के भीतर चल रही किसी समस्या का समाधान बातचीत और समझदारी से निकल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई चर्चा या विवाद सामने आ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। मित्रों के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून देगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए कई खुशखबरियां लेकर आ सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा और घर का वातावरण भी आनंदमय रहेगा। किसी कानूनी मामले में सफलता मिलने के संकेत हैं, जिससे बड़ी राहत महसूस होगी। किसी नए कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप उसे लेकर उत्साहित नजर आएंगे। धन संबंधी समस्याओं में सुधार आएगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिखाई देगी। माता-पिता का आशीर्वाद और भाई-बहनों का सहयोग आपके अधूरे कार्यों को पूरा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
ॐ असतो मा सद्गमय ।तमसो मा ज्योतिर्गमय ।
मृत्योर्मा अमृतं गमय ।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥
सूर्यदेव भगवान जी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳






