Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: आज भड़ली नवमी पर बन रहा रवि योग, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻 बुधवार, २२ जुलाई २०२६🌻

सूर्योदय: 🌅 ०५:५३
सूर्यास्त: 🌄 १९:१४
चन्द्रोदय: 🌝 १३:२२
चन्द्रास्त: 🌜 २४:३०+
अयन 🌖 दक्षिणायन
ऋतु: ☀️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) 👉 ५१२७
मास 👉 आषाढ़
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 नवमी (पूर्ण रात्रि तक)
नक्षत्र 👉 स्वाति (२३:०३ से विशाखा)
योग 👉 साध्य (१८:४२ से शुभ)
प्रथम करण 👉 बालव भद्रा (१८:०६ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (पूर्ण रात्रि तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कर्क
चंद्र 🌟 तुला
मंगल 🌟 वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 कर्क (अस्त, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌
अमृत काल 👉 १३:२६ से १५:११
रवि योग 👉 २३:०३ से २९:५३+
विजय मुहूर्त 👉 १४:४७ से १५:४०
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१२ से १९:३४
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१४ से २०:१८
निशिता मुहूर्त 👉 २४:१२+ से २४:५५+
ब्रह्म मुहूर्त 👉 २८:२८+ से २९:१०+
राहुकाल 👉 १२:३३ से १४:१३
गुलिक काल 👉 १०:५३ से १२:३३
यमगण्ड 👉 ०७:३३ से ०९:१३
दुर्मुहूर्त 👉 १२:०७ से १३:००
वर्ज्य 👉 २९:१६+ से ३१:०३+
होमाहुति 👉 शुक्र
दिशा शूल 👉 उत्तर
राहु काल वास 👉 दक्षिण-पश्चिम
अग्निवास 👉 पाताल
चन्द्रवास 👉 पश्चिम
शिववास 👉 गौरी के साथ
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥ रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
(दक्षिण व पश्चिम) तिल या धनिया का सेवन करके यात्रा करें
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आषाढ़ शुक्ल नवमी , भड़ली नवमी आदि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २३:०३ तक जन्मे शिशुओं के नाम स्वाति नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (रू, रे, रो, ता) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय लग्न मुहूर्त
कर्क – ०५:३३ से ०७:४९
सिंह – ०७:४९ से १०:०१
कन्या – १०:०१ से १२:१२
तुला – १२:१२ से १४:२७
वृश्चिक – १४:२७ से १६:४३
धनु – १६:४३ से १८:४८
मकर – १८:४८ से २०:३४
कुम्भ – २०:३४ से २२:०७
मीन – २२:०७ से २३:३८
मेष – २३:३८ से २५:१८+
वृषभ – २५:१८+ से २७:१६+
मिथुन – २७:१६+ से २९:२९+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:५३ से ०७:४९
चोर पञ्चक – ०७:४९ से १०:०१
शुभ मुहूर्त – १०:०१ से १२:१२
रोग पञ्चक – १२:१२ से १४:२७
शुभ मुहूर्त – १४:२७ से १६:४३
मृत्यु पञ्चक – १६:४३ से १८:४८
अग्नि पञ्चक – १८:४८ से २०:३४
शुभ मुहूर्त – २०:३४ से २२:०७
रज पञ्चक – २२:०७ से २३:०३
शुभ मुहूर्त – २३:०३ से २३:३८
शुभ मुहूर्त – २३:३८ से २५:१८+
रज पञ्चक – २५:१८+ से २७:१६+
शुभ मुहूर्त – २७:१६+ से २९:२९+
चोर पञ्चक – २९:२९+ से २९:५३+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
श्रीमद्भागवत में लिखा है कि जब कोई समस्या उत्पन्न होती है, उसी के साथ समाधान भी जन्म लेता है ॥😊🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदों और नए अवसरों की शुरुआत लेकर आया है। लंबे समय से जिस बदलाव का इंतजार था, उसकी आहट अब साफ सुनाई देने लगेगी। यदि आप अविवाहित हैं, तो प्रेम संबंध परिवार की मंजूरी तक पहुंच सकते हैं। व्यापार में सही मार्गदर्शन मिलने से आय बढ़ने के संकेत हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। वहीं संतान पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर जाने का निर्णय ले सकती है, जिससे भावनात्मक पल भी सामने आएंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन राहत और संतुलन लेकर आएगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग और आशीर्वाद आपको सही दिशा देगा। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और परिवार के साथ भविष्य की योजनाओं पर गंभीर चर्चा हो सकती है। पुराने मतभेद समाप्त होने से रिश्तों में फिर से मिठास लौटेगी। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी रखें और वाहन से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके भीतर नई ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और पारिवारिक रिश्ते भी पहले से अधिक मजबूत होंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-सी परेशानी मानसिक तनाव दे सकती है, इसलिए अपनी देखभाल पर ध्यान दें। बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको खुशी और सुकून देगा। अपने शौक पूरे करने के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग हर परिस्थिति में आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। यदि प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। मित्रों से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण डील पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, हालांकि किसी अजनबी से मिली जानकारी थोड़ी निराश कर सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका व्यक्तित्व और आपकी सोच लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और परिवार के मामलों को भी आप समझदारी से सुलझा पाएंगे। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। संतान के करियर को लेकर चिंता बढ़ सकती है और आप इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके रुके हुए कार्यों को पूरा कराने में सहायक होगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खुल सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन सफलता और समृद्धि के संकेत दे रहा है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई सुखद खबर मिल सकती है। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति का प्रवेश होने के संकेत हैं। हालांकि पुरानी किसी समस्या के दोबारा सामने आने से थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन भाई-बहनों का सहयोग आपका मनोबल बनाए रखेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, हालांकि एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से व्यस्तता बढ़ सकती है। धन के लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें और हर जरूरी बात लिखित रूप में रखें। पुराने मित्रों की यादें मन को भावुक कर सकती हैं। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक राहत मिलेगी। आपके भीतर कुछ नया करने की प्रेरणा जागेगी और यही सोच आपको आगे बढ़ने का अवसर देगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति देगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। किसी पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और व्यापार की स्थिति पहले से अधिक मजबूत होती दिखाई देगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपको अपने कामकाज में सकारात्मक बदलाव करने के लिए प्रेरित करेगा। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी नाराजगी बातचीत से दूर हो जाएगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कुछ नया करने की इच्छा आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और समय पर अपनी देखभाल करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा। संतान की सलाह पर किसी बड़े निवेश का निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। व्यापार में सतर्कता बनाए रखें, क्योंकि कोई व्यक्ति आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकता है। माताजी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण जरूर रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत धीरे-धीरे परिस्थितियों को आपके पक्ष में कर देगी। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें और हर काम सोच-समझकर करें। पिताजी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिसे पूरी निष्ठा से निभाना होगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने से मन को राहत मिलेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना सबसे जरूरी रहेगा। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक शांति देगा। किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है और साझेदारी में किए गए कार्य लाभदायक साबित हो सकते हैं। मित्र की सहायता करने का अवसर मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी की गतिविधियों पर भी नजर बनाए रखें।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
जनजागृति हेतु लेख प्रसारण अवश्य करें
विद्यां ददाति विनयं विनयाद् याति पात्रताम्।
पात्रत्वात् धनमाप्नोति धनात् धर्मं ततः सुखम् ॥
भगवान गणपति देवजी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

5 सितंबर 2026 का राशिफलमेष, कर्क, तुला और कुंभ को सफलता के योगवृषभ-सिंह राशि वाले रहें सतर्क

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी से जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल STAR INDIA NOW डिजिटल के सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग…

Aaj ka Rashifal 4 September 2026 : जन्माष्टमी पर हंस और मालव्य राजयोग का दुर्लभ संयोग, मेष और कर्क समेत कई राशियों के लिए दिन लाभदायक

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈🚩श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई🚩┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻शुक्रवार, ०४ सितम्बर २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:११सूर्यास्त: 🌅 ०६:४१चन्द्रोदय: 🌝 २३:२०चन्द्रास्त: 🌜…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *