Aaj Ka Rashifal 24 July 2026: आज बन रहे रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी
┈┉══════❀((“”””ॐ””””))❀══════┉┈
🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓
🌻शुक्रवार, २४ जुलाई २०२६🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:५१
सूर्यास्त: 🌅 ०७:१५
चन्द्रोदय: 🌝 १५:२५
चन्द्रास्त: 🌜 २५:२०+
अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तर गोले)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)
मास 👉 आषाढ
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 दशमी (०९:१२ से एकादशी)
नक्षत्र 👉 अनुराधा (२८:३६+ से ज्येष्ठा)
योग 👉 शुक्ल (२०:११ से ब्रह्म)
प्रथम करण 👉 गर (०९:१२ तक)
द्वितीय करण 👉 वणिज (२२:२२ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कर्क
चंद्र 🌟 वृश्चिक
मंगल 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पश्चिम, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५६ से १२:५१
अमृत काल 👉 १६:५७ से १८:४४
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०५:३१ से २८:३६+
रवि योग 👉 ०५:३१ से २८:३६?
विजय मुहूर्त 👉 १४:४१ से १५:३६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१६ से १९:३६
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१६ से २०:१७
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३+ से २४:४४+
राहुकाल 👉 १०:४० से १२:२३
राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड 👉 १५:४९ से १७:३३
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:१६ से ०९:११
होमाहुति 👉 शनि
दिशा शूल 👉 पश्चिम
नक्षत्र शूल 👉 पूर्व (२८:३६+ से)
अग्निवास 👉 आकाश (०९:१२ तक)
भद्रावास 👉 स्वर्ग (२२:२२ से)
चन्द्र वास 👉 उत्तर
शिववास 👉 सभा में (०९:१२ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
आशदशमी, उल्टा रथ यात्रा (पुरी), गुप्त नवरात्रि पारण आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २८:३६+ तक जन्मे शिशुओ का नाम अनुराधा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ना, नी, नू, ने) नामाक्षर से तथा इसके जन्मे शिशुओ का नाम ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (नो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – ०५:०१ से ०७:२३
सिंह – ०७:२३ से ०९:४२
कन्या – ०९:४२ से १२:००
तुला – १२:०० से १४:२१
वृश्चिक – १४:२१ से १६:४०
धनु – १६:४० से १८:४४
मकर – १८:४४ से २०:२५
कुम्भ – २०:२५ से २१:५०
मीन – २१:५० से २३:१४
मेष – २३:१४ से २४:४८+
वृषभ – २४:४८+ से २६:४३+
मिथुन – २६:४३+ से २८:५८+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:३१ से ०७:२३
अग्नि पञ्चक – ०७:२३ से ०९:१२
शुभ मुहूर्त – ०९:१२ से ०९:४२
रज पञ्चक – ०९:४२ से १२:००
शुभ मुहूर्त – १२:०० से १४:२१
चोर पञ्चक – १४:२१ से १६:४०
शुभ मुहूर्त – १६:४० से १८:४४
रोग पञ्चक – १८:४४ से २०:२५
शुभ मुहूर्त – २०:२५ से २१:५०
मृत्यु पञ्चक – २१:५० से २३:१४
रोग पञ्चक – २३:१४ से २४:४८+
शुभ मुहूर्त – २४:४८+ से २६:४३+
मृत्यु पञ्चक – २६:४३+ से २८:३६+
अग्नि पञ्चक – २८:३६+ से २८:५८+
शुभ मुहूर्त – २८:५८+ से २९:३१+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
⭕नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त 👉(➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥😊🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का सुविचार
⛳🔱😊🙏🏻⚜️🕉️
सुख किसी वस्तु में नहीं अपितु अपने अंदर छुपा होता है, अपने मन में प्रेम रखें जीवन सुखद होगा॥🚩🙏🏻✅
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपकी सेहत में प्रातः काल से ही उतार चढ़ाव लगा रहेगा। कार्य करने के लिए शारीरिक रूप से असमर्थ होने पर भी लाचारी में करना पड़ेगा। परिजनों का व्यवहार भी अनापेक्षित रहेगा आपकी उपेक्षा होने पर चिड़चिड़ापन आएगा भाई बंधुओ से व्यर्थ की बातों पर उलझेंगे। आप जिस किसी से भी सीधी बात करेंगे उसका उल्टा ही जवाब मिलेगा। बनी बनाई योजनाएं अधर में लटक सकती है। आर्थिक हानि होने की सम्भवना है। कार्य क्षेत्र पर भी आर्थिक कारणों से किसी से लड़ाई हो सकती है। व्यवहार को संतुलित बनाये रखें अन्यथा भविष्य में होंने वाले लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। संयम की कमी के कारण परिवार में विवाद होने से अशांति रहेगी। धन हाथ मे आते आते रुकेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा लेकिन आज आप धन और आपसी संबंधों में तालमेल बनाने में असफल रहेंगे। एक चीज को सुधारने के चक्कर मे दुसरी बिगड़ेंगी। व्यवहारिकता स्वभाव में रहने से अपना काम ले देकर निकाल ही लेंगे। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक उदासीन वातावरण रहने से निराश रहेंगे लेकिन दोपहर के बाद आकस्मिक लाभ के योग बन रहे है सार्वजनिक क्षेत्र पर भी छवि सुधरेगी लोग आपकी प्रशंशा पीछे से भी करेंगे। धन की आमद आवश्यकता अनुसार होगी लेकिन थोड़े विलम्ब से ही। परिजनों की आवश्यकता पूर्ति के साथ ही दवाओं पर भी खर्च करना पड़ेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको अपनी वाणी एवं व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। दिन के आरम्भ से ही घर अथवा बाहर कलह के कई प्रसंग बनेंगे आपका स्वभाव भी गरम रहने से छोटी मोटी हास्य की बातों को भी गलत नजरिये से देखेंगे जिसके परिणाम स्वरूप आपसी संबंधों में कड़वाहट आएगी। घर मे मांगलिक कार्यक्रम के लिये रिश्तेदार एकत्रित होंगे लेकिन ध्यान रहे थोड़ी सी भी धैर्य हीनता वातावरण कलुषित कर सकती है। मौन रहकर ही आज शांति स्थापित की जा सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आपको सहकर्मियों की कार्य प्रणाली पसंद नही आएगी बात बात में नुक्स निकालने से कार्यो में विलंब के साथ अनबन भी होगी। रक्त-पित्त संबंधित समस्या बनेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपके अंदर अहम की भावना रहेगी अपनी बात मनवाने के लिये अनुचित व्यवहार करने से नही चूकेंगे। मित्र एवं परिजन आपके विपरीत व्यवहार से आहत होंगे। कार्य व्यवसाय आज मंदा रहने के कारण धन की आमद कम रहेगी। अन्य लोगो को निम्न आंकना परेशानी में डालेगा। अधिकारी वर्ग अथवा घर के बड़े लोग जानबूझ कर आपको ज्यादा कार्य सौंपेंगे जिससे भारी परेशानी होगी। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी लेकिन थकान और चिड़चिड़ापन रहेगा। दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने में आपका सहयोग लिया जाएगा यथा सम्भव दूर रहें अन्यथा बैठे बिठाए अपमानित होना पड़ेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति में विलंब झगड़े का कारण बनेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप अपनी अनियंत्रित वाणी के कारण अपमानित हो सकते है। बेहतर रहेगा आवश्यकता पड़ने पर ही बोले किसी के कटु शब्दो को शांति से सहन करें अन्यथा आगे के लिये नुकसान दायक रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यो में किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन स्वभाव में अहम रहने के कारण चापलूसी करना पसंद नही करेंगे जिसके परिणाम स्वरूप अल्प साधनों से काम चलाना पडेगा। धन की आमद भी आज न्यून ही रहेगी उधार लेने की नौबत आ सकती है ना ही ले तो बेहतर रहेगा वरना चुकाना भारी पड़ेगा। सेहत और परिजन का स्वभाव दोनो ही गड़बड़ रहेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप सोचेंगे कुछ लेकिन होगा उसके विपरीत ही। दिन के पूर्वार्ध में घरेलू उलझनों के कारण व्यावसायिक कार्यो में देरी होगी। मध्यान तक किसी ना किसी कारण से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी इसके बाद का समय थोड़ा राहत प्रदान करेगा धन की आमाद होने से रुके कार्य आगे बढ़ेंगे। आप आत्मनिर्भर होकर कार्य करना ज्यादा पसंद करेंगे किसी का दखल देना अखरेगा। बहुप्रतीक्षित अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। नए सम्बन्ध बनने से अतिरिक्त आय के मार्ग भी खुलेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से आज पीछे नहीं हटेंगे फिर भी घर में सुख के साधनों की कमी अनुभव होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपकी मानसिक शांति में घरेलू उलझनों के कारण व्यवधान आएगा। दिन भर धार्मिक कार्यो के प्रति समर्पित रहेंगे धर्म क्षेत्र पर सेवा परोपकार के कार्य करने से मानसिक तनाव कम होगा लेकिन घर की स्थिति आज आपको चैन से नही बैठने देगी किसी न किसी सदस्य से बे मतलब की बातों पर बहस होगी। महिलाये वैसे तो शांत रहेंगी लेकिन औरो के विवाद में नाम आने पर शांत नही बैठेंगी। आज शांति से एकाग्रचित होकर ही कुछ पाया जा सकता है इसका ध्यान रखें। भ्रामक खबरों पर विश्वास ना करें अन्यथा घर का वातावरण लंबे समय के लिये खराब होगा। धन प्राप्ति के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप हास्य परिहास के मौकों को हाथ से नही जाने देंगे अपनी चुटकीली वाणी से आस-पास का वातावरण हल्का बनाएंगे लेकिन स्वभाव पल पल में बदलने से सामने वाले को परेशानी भी होगी। परिजनों अथवा सहकर्मियों की बाते एक पल में मान जाएंगे अगले ही पल इनकार करने से माहौल खराब होगा लेकिन आज कोई भी आपकी बुराई कर विरोध स्वार्थ साधने के लिए नही करेगा। कार्य व्यवसाय में भी मानसिक चंचलता उचित निर्णय लेने से भटकायेगी फिर भी धन कमाने में आप अन्य प्रतिस्पर्धियों से आगे ही रहेंगे। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपको धैर्य धारण करने की आवश्यकता है आज भी आपकी सोची अधिकांश योजनाए लाभ की जगह हानि कराने वाली है। बेरोजगार एवं व्यवसायी लोगो के लिये आज का दिन विशेष संघर्ष वाला रहेगा हर जगह से निराशा के साथ ताने भी सुनने को मिलेंगे। स्वभाव में आज चतुराई अधिक रहेगी फिर भी इसका लाभ उठाने की जगह हर किसी को स्वार्थ सिद्धि की भावना से देखेंगे जिससे सामाजिक व्यवहार में कमी आएगी। दिनचर्या अस्तव्यस्त रहने से मनोकामना अधूरी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रमो में बेमन से उपस्थिति देंगे। सेहत में नए विकार आएंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा लेकिन अपनी वाणी को संयम में रहना जरूरी है हाथ आये लाभ को अपनी बेतुकी बयानबाजी से निकाल देंगे। आपके संपर्क में आने वाले लोग आपसे खुशामद अथवा मीठे व्यवहार की अपेक्षा रखेंगे लेकिन आज आप हर किसी से खुल कर व्यवहार नही कर पाएंगे। जहां से कोई लाभ की उम्मीद नही होगी वहां नजर तक नही डालेंगे। मध्यान का समय धन लाभ वाला रहेगा। नविन योजनाओं से भी आज लाभ होगा। महिलाये पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा खर्चीली रहेंगी लेकिन खर्च अनावश्यक नही होंगे। मनोरंज के लिये भी समय निकाल लेंगे। घर का वातावरण कुछ समय के लिये उग्र बनेगा। मानसिक तनाव को छोड़ स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपकी दिनचार्य उठा पटक वाली रहेगी। दिन के आरम्भ से ही
जोड़ तोड़ की नीति से कार्य करेंगे लेकिन सामने वाले को आपका अस्पष्ट व्यवहार अखरेगा जो बात आपको पसंद नही उसके लिये खुल कर ना कहे टालमटोल वाली प्रवृति आज पूर्ण होने वाले कार्यो के साथ लाभ में भी बाधक बनेगी। नौकरी वाले लोग भी कार्यो को लापरवाहि से करेंगे यथा संभव टालने के प्रयास करेंगे इस कारण अधिकारी वर्ग नाराज होंगे। व्यवसायी वर्ग भी लाभ हानि की परवाह किये बिना कार्य करेंगे। दैनिक कार्यो के अतिरिक्त कार्य आने से परेशानी होगी थकान कुछ ज्यादा ही रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मिला जुला रहेगा। दिन का पहला भाग स्वास्थ्य में गिरावट आने से खराब जाएगा मध्यान के आस-पास ना चाहते हुए भी लघु यात्रा करनी पडेगी इससे लाभ तो नही परन्तु लाभ के आश्वासन अवश्य मिलेंगे। आज किसी व्यक्ति से मुलाकात के बाद दिन भर दुविधा मे रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा धन जोड़-तोड़ कर ही पाया जा सकता है। खर्च आज कम रहेंगे धन हाथ मे होने के बाद भी ज्यादा पाने की लालसा के कारण बेमतलब में दुखी होंगे। महिलाये आज शांत ही रहेंगी परन्तु किसी के छेड़ने पर चुप नही बैठेंगी जानकर घरेलू कार्य भी बिगाड़ सकती है। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी सहकर्मी से नोकझोक होने की सम्भवना है। संध्या पश्चात स्थिति में सुधार आएगा अपनी गलतियों का अहसास होने पर पर्दा डालने का प्रयास करेंगे।
▬▬▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬▬▬
स्वगृहे पूज्यते मूर्खः स्वग्रामे पूज्यते प्रभुः।
स्वदेशे पूज्यते राजा विद्वान्सर्वत्र पूज्यते ॥
माता महालक्ष्मी देवीजी की जय
⛳⚜सनातन धर्मरक्षक समिति⚜⛳

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: आज भड़ली नवमी पर बन रहा रवि योग, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 बुधवार, २२ जुलाई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:५३सूर्यास्त: 🌄 १९:१४चन्द्रोदय: 🌝 १३:२२चन्द्रास्त: 🌜 २४:३०+अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: ☀️ वर्षाशक सम्वत: 👉…

Aaj Ka Rashifal 21 July 2026: आज चंद्रमा करेंगे कन्या से तुला राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी┈┉══════❀((“”ॐ””))❀══════┉┈🗓आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल 🗓🌻 मंगलवार, २१ जुलाई २०२६🌻 सूर्योदय: 🌅 ०५:५३सूर्यास्त: 🌄 १९:१४चन्द्रोदय: 🌝 १२:२८चन्द्रास्त: 🌜 २३:५४अयन 🌖 दक्षिणायनऋतु: ☀️ वर्षाशक सम्वत: 👉…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *