गोपालगंज में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की पहल,स्वास्थ्य मंत्री से मिले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

चिकित्सकों की नियुक्ति, MRI-CT स्कैन और आधुनिक पैथोलॉजी की सुविधा की उठी मांग

🔹 सदर अस्पताल समेत CHC में एंटी रेबीज वैक्सीन व एंटी स्नैक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता की मांग
🔹 ट्रॉमा सेंटर झांझवा, सिधवलिया, बैकुंठपुर और बरौली में स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति का मुद्दा
🔹 स्वास्थ्य मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी:
“जनता को शिक्षा के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।”

STAR INDIA NOW NEWS
सच की आवाज़, सबसे पहले

पटना ब्यूरो

गोपालगंज जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने को लेकर रविवार को शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में शीघ्र पहल का आश्वासन दिया।
श्री तिवारी ने ट्रॉमा सेंटर झांझवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया, बैकुंठपुर एवं बरौली सहित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (एपीएचसी) और स्वास्थ्य उपकेंद्रों में रिक्त पदों के अनुरूप पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों एवं आवश्यक स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त चिकित्सकीय मानवबल की तैनाती जरूरी है।


उन्होंने क्षेत्र में एमआरआई-सीटी स्कैन एवं आधुनिक पैथोलॉजी जांच सुविधाओं के विस्तार का भी मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि गंभीर बीमारियों एवं आपात स्थिति में मरीजों को जांच के लिए दूसरे शहरों अथवा निजी संस्थानों पर निर्भर न रहना पड़े, इसके लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में आधुनिक जांच सुविधाओं का विस्तार जरूरी है।
शिक्षा मंत्री ने गोपालगंज सदर अस्पताल के अलावा सिधवलिया, बैकुंठपुर एवं बरौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी रेबीज वैक्सीन व एंटी स्नैक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि कुत्ते, बंदर, सांप अथवा अन्य जानवरों के काटने की स्थिति में उपचार में देरी मरीज के लिए गंभीर हो सकती है। ऐसे में जीवनरक्षक वैक्सीन एवं दवाओं की स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक जरूरी है।
श्री तिवारी ने कहा कि गोपालगंज के सर्वांगीण विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए उनका प्रयास जारी रहेगा। क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार के स्तर पर हरसंभव पहल की जाएगी।

Related Posts

सहरसा के विद्यालय में मध्याह्न भोजन में कथित तौर पर छिपकली मिलने की घटना पर शिक्षा मंत्री सख्त प्रधानाध्यापक निलंबित, तीनों रसोइयों को सेवा-मुक्त करने का निर्देश

शिक्षा मंत्री ने जिलाधिकारी सहरसा से दूरभाष पर वार्ता कर इस मामले में दोषी व्यक्तियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देशमामले की विस्तृत जांच के लिए…

बिहार के रग-रग में बंगाल क्यों बसता है?

संतोष राज पाण्डेय बिहार और बंगाल का संबंध आज का नहीं है। यह संबंध रेल की पटरियां बिछने से पहले का है, गंगा पर स्टीमर की सीटी गूंजने से पहले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *