“जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है.”

संतोष राज पाण्डेय

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बढ़त पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने बता दिया है कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता.

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, “जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है.”

चुनाव आयोग के दोपहर के 1.30 बजे तक के आंकड़े के मुताबिक, बीजेपी चार सीटें जीत चुकी और 44 पर आगे चल रही है. वहीं, आम आदमी पार्टी चार सीटें जीत चुकी है और 18 पर आगे चल रही है.

अमित शाह ने सिलसिलेवार किए पोस्ट में लिखा, “दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के शीशमहल को नेस्तनाबूद कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है.”

“दिल्ली ने वादाख़िलाफ़ी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेहा. यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है.”

Related Posts

संस्थाएँ अयोग्य लोगों से नहीं, योग्यता से डरने वाली संस्कृति से मरती हैं✒️ निरंजन

डॉ निरंजन 1. संस्थाएँ अयोग्य लोगों से नहीं, योग्यता से डरने वाली संस्कृति से मरती हैं2. जब फाइलें किताबों पर भारी पड़ने लगें, समझो संस्था बीमार है3. कुर्सी बड़ी, कद…

आज विश्वकर्मा पूजा और कन्या संक्रांति का महासंयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी शिल्प के देवता की पूजा

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी जी आज 17 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन अत्यंत शुभ और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। आज संसार के प्रथम वास्तुकार, शिल्प कला के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *