दिल्ली की जनता ने पीएम के कुशल नेतृत्व पर अपना पूरा भरोसा जताया है : नीतीश

पटना

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। सीएम नीतीश ने कहा कि । वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दावा किया कि बिहार में भी दिल्ली की सफलता दोहराएंगे। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर दिल्ली की जनता भरोसा जताया है।

सम्राट चौधरी ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के काम पर इस बार एनडीए को बिहार में 200 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने मोदी की गारंटी पर भरोसा करने और झूठे वादों वाली ‘आप-दा’ सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए दिल्ली की जनता के प्रति आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि 2025 का यह जनादेश केंद्र से टकराव की राजनीति के विरुद्ध और दिल्ली में डबल इंजन सरकार के पक्ष में है। दिल्ली विधानसभा के 70 में से 17 क्षेत्रों में चुनाव सभाओं को संबोधित करने वाले सम्राट चौधरी ने चुनाव परिणाम को आशा के अनुरूप बताया और कहा कि केजरीवाल ने सड़क-बिजली के मामले में दिल्ली को उसी दुर्दशा में पहुंचा दिया था, जहां बिहार लालू प्रसाद के शासन में खड़ा था।

डि्प्टी सीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में बसे बिहार-यूपी के लोगों के अपमान, शराब घोटाला, यमुना को प्रदूषित करने और जनता को लूटकर अपना शीशमहल बनवाने जैसे कई राजनीतिक अपराधों की सजा जनता की अदालत ने दी है। अब केजरीवाल को चुनाव आयोग और ईवीएम पर अनर्गल आरोप लगाना बंद कर आत्मचिंतन करना चाहिए।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *