थावे धाम के विकास के लिए 30.75 करोड़ की स्वीकृति मिली.

आशुतोष, गोपालगंज

गोपालगंज के थावे धाम के लिए कैबिनेट से 30.75 करोड रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद से जिला प्रशासन ने इसके लिये प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. डीएम ने बताया कि थावे मंदिर को विकसित किया जाएगा. जिससे प्रत्यक्ष रूप से गोपालगंज में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा. सड़कों के साथ-साथ ड्रेनेज सिस्टम और पार्किंग की सुविधा भी बेहतर होगी.

Follow us on Google News

प्रगति यात्रा में गोपालगंज आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा के बाद जिले के लिए 750 करोड रुपए की योजनाओं की स्वीकृति कैबिनेट से मिल गई है. इसमें थावे धाम के लिए 30 करोड रुपए की स्वीकृति मिली है. इस राशि से अलग-अलग कार्य होने हैं. डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने इसकी जानकारी देते बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को थावे मंदिर की पहुंच आसान हो, इसके लिये विभिन्न कार्य किये जाने हैं.

कैबिनेट से 30.75 करोड रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद से जिला प्रशासन ने इसके लिये प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. डीएम ने बताया कि थावे मंदिर को विकसित किया जाएगा. जिससे प्रत्यक्ष रूप से गोपालगंज टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावे जिले में विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति जिले के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा.

मुख्य संपर्क और आंतरिक पथ का होगा निर्माण

थावे धाम के लिए कैबिनेट की ओर से मिली 30.75 करोड़ की रुपए की मंजूरी में सबसे खास काम रोड का होना है. थावे मंदिर के लिए संपर्क मुख्य पथ तथा आंतरिक पथ का निर्माण किया जाना है, ताकि मेन रोड से थावे मंदिर पर श्रद्धालुओं की पहुंच आसान हो सके. इस मुख्य संपर्क पथ और आंतरिक पथ की कुल लंबाई 4 किलोमीटर है.

कार पार्किंग की होगी बेहतर व्यवस्था 

थावे धाम का परिसर स्वच्छ हो, इसको लेकर यहां के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा. सीवरेज सिस्टम मॉडर्न तकनीक से बनेगी. वाहनों की पार्किंग के लिए होगी खास व्यवस्था होगी. धाम के लिए कैबिनेट से मिली मंजूरी राशि में कार पार्किंग के लिए भी व्यवस्था भी बेहतर बनाई जायेगी, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को कार पार्किंग में कोई दिक्कत नहीं हो. बता दें की थावे धाम में पूर्व से भी चल रहे कार्यों का लगातार मॉनिटरिंग डीएम कर रहे हैं. काम में लगे अभियंता वह अन्य अधिकारियों को शेड्यूल के अनुसार काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

Related Posts

🔥 “नीब करौली बाबा की अनसुनी कहानी: आस्था, चमत्कार और कैंची धाम का रहस्य”

संतोष राज पाण्डेय क्या आपने कभी सोचा है कि एक ऐसा साधु, जिसके पास न कोई बड़ा आश्रम था, न कोई राजसी ठाठ-बाट, न कोई किताबों की लाइब्रेरी और न…

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दुर्लभ जयंती योग , शुभ योग और जयंती योग,अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के मिलने से यह अत्यंत दुर्लभ एवं पवित्र योग बन रहा है, जो द्वापर युग जैसा संयोग को दर्शाता है

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी इस वर्ष 04 सितंबर 2026 को मनाई जाने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दुर्लभ जयंती योग बन रहा है, शुभ योग और जयंती योग,अष्टमी तिथि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *