बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सोनिया गांधी पर जोरदार हमला बोला

Deputy CM Vijay Sinha: दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को एक सीट भी हासिल नहीं हुई. इसे लेकर एनडीए के नेता कांग्रेस पर लगातार हमलावर हैं. अब बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सोनिया गांधी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने सोनिया गांधी से कई बड़े सवाल पूछे हैं. विजय सिन्हा ने सोनिया गांधी से पूछा है कि जब वो सत्ता में थीं तब जनगणना क्यों नहीं कराई थी?

सोनिया गांधी पर क्या बोले उपमुख्यमंत्री?  

पटना में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “सोनिया गांधी बिहार की सत्ता में बैठी थीं, उनके पास भारत को विकसित करने का क्या फॉर्मूला है? आप (सोनिया गांधी) जनगणना से पहले ये बताएं कि 10 हजार से कम आमदनी वालों के लिए आपके पास क्या विजन है?. जब 50 वर्षों तक आप (सोनिया गांधी) सत्ता में थी तब जनगणना क्यों नहीं कराई थी? ऐसी मानसिकता के लोगों को जनता नकार रही है.” 

27 साल बाद बीजेपी दिल्ली की सत्ता में लौटी

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को बीजेपी के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. आप के सभी बड़े नेता हार गए. वहीं कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई और 27 साल बाद बीजेपी दिल्ली की सत्ता में लौटी है. इसको लेकर बीजेपी और उसके सहयोगी दल लगातार अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं. 

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *