स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा : एक युवराज को दिल्ली की जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया अब दूसरे युवराज को भी बिहार की जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी.

पटना

बिहार के चर्चित नेता व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि एक युवराज को दिल्ली की जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया. अब विधानसभा चुनाव में दूसरे युवराज को भी बिहार की जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी.

मंगल पांडेय आज दिल्ली में जीत पर चर्चा करते हुए कहा कि ”जिस तरीके से दिल्ली में बीजेपी को जीत मिली है, उसी तरीके से बिहार में भी एनडीए को बड़े मतों के अंतर से जीत हासिल होने वाली है.’ उन्होंने कहा कि  ”दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग रहते हैं. बिहार और पूर्वांचल के लोगों ने जमकर बीजेपी के पक्ष में मतदान किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरीके से जनता के हित में काम कर रहे हैं, उस पर जनता ने मुहर लगाई है.”

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में सत्ता का सेमीफाइनल हुआ. सेमीफाइनल मैच में बीजेपी ने बड़े मतों के अंतर से जीत हासिल की है. दिल्ली की जीत के बाद बीजेपी नेताओं का उत्साह सातवें आसमान पर है. पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि दिल्ली की तर्ज पर बिहार में भी जनता मतदान करेगी.

‘केजरीवाल दिल्ली की जनता को बेवकूफ बना रहे थे’

श्री मंगल पांडेय ने कहा कि 12 साल से अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता को बेवकूफ बना रहे थे. उनकी हकीकत सामने आ गई. लोगों ने यह महसूस किया कि उन्हें ठगा जा रहा था. दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया और बीजेपी की नीतियों पर मुहर लगाई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावों और वादों पर भी दिल्ली की जनता ने मुहर लगाई है.”दिल्ली की जनता ने ठगने वाले अरविंद केजरीवाल को सत्ता से बाहर कर दिया है।

बता दे कि अक्टूबर-नवंबर महीने में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत एनडीए के लिए संजीवनी की तरह है. दिल्ली की तर्ज पर एनडीए नेता बिहार में भी सियासत को धरातल पर लाने की कोशिश करेंगे. माना जा रहा है कि बिहार के अंदर भी चुनाव से पहले ‘फ्री योजना की नीति’ सरकार शुरू करेगी.

मंगल पांडेय ने दिल्ली में किया था कैंप

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए अग्नि परीक्षा थी. दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में बिहार बीजेपी के नेता भी काम कर रहे थे. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक थे, तो स्वास्थ्य व कृषि मंत्री मंगल पांडेय भी चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखे थे. इसके अलावा विधानसभा बार बिहार के कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई थी.

मंगल पांडेय ने उठाया था प्रदूषण का मुद्दा

बिहार सरकार में स्वास्थ्य और कृषि मंत्री मंगल पांडेय भी दिल्ली में डेरा डाले हुए थे. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सवाल उठाए थे. कहा था कि दिल्ली की हवा जहरीली है. ऐसे में दिल्ली की जीत पर मंगल पांडे ने प्रसन्नता जाहिर की है.

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *