सीएम नीतीश की लीडरशीप में तरक्की कर रहा बिहार : जयंत चौधरी

पटना

कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी शनिवार को पटना आईआईटी दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए राजधानी पहुंचे. पटना पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास हो रहा है और आगे भी हम उसी रास्ते पर चलेंगे. उन्होंने साफ किया कि जिन लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करीब से देखा है या उनके साथ रहे हैं, वे उनका साथ छोड़ नहीं सकते हैं.  

नीतीश कुमार का नेतृत्व बिहार को मिल रहा: जयंत चौधरी

केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली चुनाव परिणाम से जुड़े एक प्रश्न के जवाब में कहा, “दिल्ली ही नहीं, पूरे देश में एक माहौल है. निर्णय हो गया है नीतीश कुमार का नेतृत्व बिहार को मिल रहा है. उनके मुख्यमंत्री रहते बिहार तेजी से तरक्की कर रहा है. उसी रास्ते पर हम चलेंगे. 

सीएम नीतीश की लीडरशीप में तरक्की कर रहा बिहार 

पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब से बिहार की कमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में है बिहार तेजी से तरक्की कर रहा है. केंद्र की मोदी सरकार ने भी बिहार के प्रगति के लिए खजाना खोल दिया है. बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर पर बिजली की गति से काम किया जा रहा है. चाहे बिहार में एक्सप्रेस-वे बनाने की बात हो या एयरपोर्ट बिहार सरकार और केंद्र सरकार तेज गति से काम कर रही है. 

शाम को सीएम नीतीश से मिलेंगे जयंत

बताया जा रहा है कि पटना आईआईटी दीक्षांत समारोह में भाग लेने और  राज्य में शिक्षा संबंधी और कौशल विकास की परियोजना की समीक्षा करने के बाद जयंत शाम को सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा शुरू होने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे तनाव न लें, अभिभावक भी उन्हें तनाव न दें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इन बच्चों को कई बातें कही हैं, उन पर अमल करना चाहिए.  

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *