बिहार में बड़ी संख्या में डॉक्टर्स और नर्स की होगी बहाली : मंगल पाण्डेय

प्रमोद रंजन,सिवान

Bihar News: सिवान जिले में दो दिनों के सरकारी कार्यक्रम को लेकर सिवान पहुंचे स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को परिसदन में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट के अनुरूप ही बिहार का बजट भी राज्य की समृद्धि का होगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सिवान सहित अन्य 21 जिलों में बाजार समिति बनाई जाएगी। इसके सफल संचालन के लिए मार्केटिंग बोर्ड का भी गठन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 30 बेड का डेडिकेटेड वार्ड बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के संचालन के लिए मानव बल की कमी है।

बड़ी संख्या में डॉक्टर्स और नर्स की होगी बहाली

बहुत जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर डाक्टर्स एवं अन्य स्टाफ की बहाली की जाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार के किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि हम लोगों का डिमांड था कि मखाना बोर्ड बनाया जाए।

इससे किसानों की आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी एवं व्यापार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने के रास्ते खुलेंगे। साथ ही जिन क्षेत्रों में अभी मखाना की खेती नहीं हो रही, वैसे क्षेत्र में भी इसकी खेती की विस्तार की योजना बनाई जाएगी। केंद्रीय बजट की चर्चा करते हुए कहा कि पूरे देश के विकास एवं समाज के सभी वर्गों के विकास एवं राहत देने वाला बजट है। बिहार के लिए यह बजट विशेष रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री ने जो आग्रह किया था उसे देश के बजट में अच्छी जगह से समायोजित कर बिहार का खाका बजट में खींचा गया है। मध्यम वर्ग के लिए या बजट एक ऐतिहासिक अवसर लेकर आया है। पटना एयरपोर्ट का विस्तार हो रहा है। इसके अलावा बिहार में ग्रीन फील्ड के नए एयरपोर्ट बनाने के निर्णय हुए हैं। बिहार के अंदर पर्यटन को बढ़ावा मिले एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी इस बजट में व्यवस्था की गई है।

केसीसी की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया: मंगल पांडेय

केसीसी की सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया है। आयकर छूट की सीमा 12 लाख बढ़ाने से माध्यम वर्गीय लोगों को काफी राहत मिली है। अगले पांच वर्षों में 75 हजार मेडिकल के अंदर एमबीबीएस की सीट बढ़ेंगे।

इसी वर्ष दस हजार सीट बढ़ाने का लक्ष्य और इसमें भी बिहार को अगले पांच वर्ष में लगभग साढे पांच हजार सीट एमबीबीएस के और अधिक मिलेंगे। इस साल ही राज्य में लगभग आठ सौ एमबीबीएस की सीट बढ़ जाएगी।

इस मौके पर दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, सिवान को-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *