10वीं के छात्र आशुतोष कुमार को शराब कारोबारियों ने गोली मार दी.

Bihar News:

मुज़फ़्फ़रपुर

 मुजफ्फरपुर में शराब माफियाओं की दबंगई का एक खौफनाक मामला सामने आया है. कांटी थाना क्षेत्र के रेपुरा हाई स्कूल के पास 10वीं के छात्र आशुतोष कुमार को शराब कारोबारियों ने गोली मार दी. गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिससे उसकी हड्डी टूट गई. फिलहाल उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

पुलिस को दी थी सूचना, बन गया टारगेट

घायल छात्र आशुतोष ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले गांव में चल रहे शराब के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को दी थी. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर शराब जब्त किया था. इसी से नाराज होकर शराब माफियाओं ने बुधवार रात उसे निशाना बनाया.null

रात करीब 11 बजे जब आशुतोष अपने दोस्त के परिजन से अस्पताल में मिलने जा रहा था, तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उसे घेर लिया और फायरिंग कर दी. गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया.

DSP बोले- जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार

घटनास्थल से पुलिस को चार खोखे मिले हैं, जिससे यह साफ होता है कि हमलावर उसे मारने की पूरी तैयारी में थे. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घायल ने कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *