सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगी

रांची

झारखण्ड के सियासी गलियारे से बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगी है। प्रोजेक्ट भवन में हुई इस मीटिंग में सरकार ने जनता के हित में बड़ा फैसला लिया है।

12 एजेंडों पर लगी मुहर

झारखंड कैबिनेट की बैठक में झारखंड सूक्ष्म लघु एवं मध्यम इकाई MSME विशेष छूट विधेयक 2025 के गठन के संबंध में, बिहार राज्य औद्योगिक विकास निगम एवं बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से संबंधित आस्तियों एवं दायित्व के बंटवारे के संबंध सहित 12 प्रस्तावों पर फैसला लिया गया।

सोरेन कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

⇨झारखण्ड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाई (MSME) विशेष छूट विधेयक-2025 के गठन की स्वीकृति दी गई.

⇨ बिहार राज्य औद्योगिक विकास निगम (BSIDC) एवं बिहार स्टेट इलेक्ट्रोनिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि० (BSEDCL) से संबंधित आस्तियों एवं दायित्वों के बंटवारे की स्वीकृति दी गई.

⇨ सुनील कुमार तत्कालीन उप निदेशक भूमि संरक्षण अनुसंधान केन्द्र डेमोटाँड, हजारीबाग-सह-निदेशक “समेति” सम्प्रति सेवानिवृत्त के द्वारा समर्पित विभागीय संकल्प संख्या-488 दिनांक-21.02.2024 के माध्यम से अधिरोपित दण्ड पर पुनर्विचार संबंधी आवेदन को अस्वीकृत किये जाने की स्वीकृति दी गई.

⇨ झारखण्ड जगुआर (एसटीएफ) में प्रतिनियुक्त स्व. राजेश कुमार, तत्कालीन उप समादेष्टा, 84वीं वाहिनी, सीमा सुरक्षा बल के आश्रित को सेवांत लाभों के भुगतान की स्वीकृति दी गई.

⇨ झारखण्ड आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका चयन एवं मानदेय (अन्य शर्तों सहित) नियमावली, 2022 (यथा संशोधित) में संशोधन की स्वीकृति दी गई.

⇨राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान दिनांक 01.07.2024 के प्रभाव से महंगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई.

⇨राज्य सरकार के पेंशनधारियों / पारिवारिक पेंशनभोगियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक 01.07.2024 के प्रभाव से महंगाई राहत की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई.

⇨राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (पंचम वेतनमान) में दिनांक 01.07.2024 के प्रभाव से महंगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई.

⇨झारखण्ड कारखाना (संशोधन) नियमावली, 2023 के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति दी गई.

⇨राज्य के चयनित सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में बाजार मांगों के अनुसार नवीनतम तकनीकि जानकारी ऑटोमोबाइल निर्माण व्यवसायों (Automobile Manufacturing Trades) में प्रदान करने हेतु झारखण्ड वित्त नियमावली के नियम 235 को नियम 245 के तहत शिथिल करते हुए मनोनयन के आधार पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, कॉरपोरेट ऑफिस प्लॉट नं.-01, नेल्सन मंडेला रोड, बसंत कुंज, नई दिल्ली के सहयोग से CSR के तहत समझौता ज्ञापन (Memorandom of Understand) हस्ताक्षर करने के लिए मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति दी गई.

⇨”Ease of Doing Business” के तहत औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा तैयार किये गये “Business Reforms Action Plan” के अनुपालन हेतु कारखाना अधिनियम, 1948 के केन्द्रीय अधिनियम संख्या 63 में संशोधन हेतु कारखाना (झारखण्ड संशोधन), विधेयक, 2024 की स्वीकृति दी गई.

⇨ W.P. (S) No-3600/2021 प्रेम कुमार सिंह एवं अन्य में झारखण्ड उच्च न्यायालय रांची द्वारा पारित न्यायादेश दिनांक 20.09.2022 एवं इससे उदभुत अवमाननावाद संख्या-147/2023 में पारित आदेश के अनुपालन हेतु वादीगण की सेवा नियमितिकरण की स्वीकृति दी गई।

Related Posts

“AEL लिया क्या” अदाणी के राइट्स इश्यू पर बाजार में मचा धमाल

संतोष राज पाण्डेय ,पटनाअदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के राइट्स इश्यू, इन दिनों शेयर बाजार में जबरदस्त चर्चा में है। निवेशकों की दिलचस्पी इतनी ज्यादा है कि इसकी राइट्स एंटाइटलमेंट (आरई)…

सिवान में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के स्वागत में लोगों की भीड़ उमड़ी, छपरा से सिवान के रास्ते जनता जगह जगह रोक कर फूल मालाओं से किया स्वागत

सिवान सिवान पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का कार्यकर्ताओं ने भब्य स्वागत किया। छपरा से लेकर सिवान के रास्ते मे उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सड़क किनारे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *