E.O. विमल कुमार हत्याकांड, पत्नी ने ड्राइवर मिथिलेश को बताया आरोपी, कहा – नौकरी से हटाने से था नाराज


औरंगाबाद

रोहतास के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी कविता कुमारी ने रविवार को बारुण थाना में लिखित आवेदन देकर गाड़ी चालक मिथिलेश कुमार को मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस ने IPC की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।कविता कुमारी ने आवेदन में बताया कि 1 अगस्त 2026 की रात करीब 9:19 बजे चालक मिथिलेश कुमार ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके पति अब नहीं रहे।

पहले लगा कि छोटी-मोटी चोट लगी होगी, लेकिन बाद में पता चला कि उनकी सांस नहीं चल रही थी।पत्नी ने आरोप लगाया कि मिथिलेश पहले भी उनके पति से गाली-गलौज करता था और उसे प्रताड़ित करता था। हाल में विमल कुमार ने उसकी नौकरी से हटाने की बात भी कही थी। इसी कारण उसने साजिश के तहत हत्या की।आवेदन में कहा गया है कि घटना बारुण थाना क्षेत्र के पटना कैनाल रोड पर धनौती पुल से 2 KM उत्तर हुई। आरोपी चालक रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के कऊआ सोनप गांव निवासी मिथिलेश कुमार है।पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार कड़ाई से पूछताछ में चालक ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। उसने बताया कि रास्ते में तनाव के बाद लोहे के रॉड से वार कर हत्या की और सबूत मिटाने के लिए पहले दुर्घटना की कहानी बनाई।फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। हत्या में इस्तेमाल रॉड को नहर से बरामद करने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है।इस बयान के बाद अब ये स्पष्ट हो गया है कि E.O. की हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि उनके ही चालक ने की है।

Related Posts

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रेल राज्य मंत्री से की मुलाकात, सिधवलिया रैक पॉइंट के उद्घाटन का दिया न्योता

गोपालगंज से दिल्ली तक नई ट्रेन और गोरखपुर-पटना वंदे भारत चलाने की मांग, ताप्ती गंगा के ठहराव सहित 6 बड़ी मांगें रखीं नई दिल्ली / गोपालगंज, 16 सितंबर। बिहार के…

बिहार में डीजीपी की कुर्सी का खेला: विनय कुमार की लंबी छुट्टी के पीछे कुंदन कृष्णन फैक्टर और ललन सिंह के प्रभाव का अंत?

संतोष राज पाण्डेय विनय कुमार की ‘लंबी छुट्टी’ – छुट्टी नहीं, शतरंज की चाल? प्रीता वर्मा को प्रभारी डीजीपी बनाना सिर्फ तात्कालिक व्यवस्था नहीं, मार्च 2027 तक सीनियॉरिटी की पूरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *