Re-NEET में सफलता हेतु GOAL Institute ने आयोजित किया विशेष मार्गदर्शी सेमिनार

संतोष राज पाण्डेय

पटना

आगामी Re-NEET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को मानसिक एवं अकादमिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से GOAL Institute द्वारा एक विशेष प्रेरणादायी एवं रणनीतिक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विद्यार्थियों को अंतिम दिनों की तैयारी, समय प्रबंधन, परीक्षा रणनीति एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
GOAL Institute के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री बिपिन सिंह ने कहा कि अंतिम सप्ताह में विद्यार्थियों को केवल Revision, NCERT आधारित अध्ययन, Mock Test एवं Error Analysis पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूरी बनाकर आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने की सलाह दी।
Assistant Director श्री रंजय सिंह ने कहा कि Re-NEET विद्यार्थियों के लिए स्वयं को पुनः सिद्ध करने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव एवं तुलना से बचने, अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने तथा आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश दिया।
R&D Head श्री आनंद वात्स ने Smart Study की महत्ता बताते हुए कहा कि अंतिम दिनों में अध्ययन की मात्रा नहीं, बल्कि गुणवत्ता महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पिछले वर्षों के प्रश्नों, महत्वपूर्ण Concepts, Formulae एवं Test Analysis पर विशेष फोकस करने की सलाह दी।
सेमिनार में GOAL Institute के सफल विद्यार्थियों एवं वर्तमान PMCH के छात्र अंकिश, सचिन, कृति एवं आकांक्षा ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि नियमित Revision, NCERT पर मजबूत पकड़, समय प्रबंधन एवं आत्मविश्वास उनकी सफलता की प्रमुख कुंजी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अंतिम दिनों में नई सामग्री पढ़ने के बजाय अपनी तैयारी को मजबूत करने पर ध्यान देने की सलाह दी।
विशेषज्ञों एवं सफल मेडिकल छात्रों ने विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया कि यदि वे अंतिम दिनों में सही रणनीति, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं निरंतर अभ्यास बनाए रखते हैं तो Re-NEET में उत्कृष्ट सफलता अवश्य प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर GOAL Institute ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह समय अपनी वर्षों की मेहनत को सफलता में बदलने का है।
“Re-NEET केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि अपने सपनों को साकार करने का स्वर्णिम अवसर है।”

Related Posts

क्या वर्तमान व्यवस्था चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित कर पा रही है?

नेपाल की चिकित्सा शिक्षा: स्वर्णिम विरासत से गुणवत्ता संकट तक ✒️ डॉ निरंजन नेपाल में आधुनिक चिकित्सा शिक्षा का इतिहास बहुत पुराना नहीं है, लेकिन इसकी उपलब्धियाँ असाधारण रही हैं।…

बीवाईडी प्रकरण: क्या कुछ कर्मचारियों को निलंबित कर देना ही समाधान है?

डॉ निरंजन नेपाल में समय-समय पर बड़े भ्रष्टाचार, कर-छली और नीतिगत हेरफेर के मामले सामने आते रहे हैं। हर बार कुछ कर्मचारियों का तबादला, निलंबन या बर्खास्तगी होती है, जांच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *