लड़कियां अर्ध नंगा होकर नाच कर रही है और उसके माँ बाप उसमे देश का भविष्य देख रहा

ये कैसा आन्दोलन?


✒️निरंजन ✒️

लोग कहते हैं कि आजकल की जेनरेशन बहुत बुद्धिमान है। पर मुझे लगता है कि इससे घटिया जेनरेशन आज तक पैदा नहीं हुई। क्योंकि इनको मालूम ही नहीं है कि हम क्या कर रहे हैं, क्यों कर रहे हैं और उसके परिणाम क्या होंगे।

चार पांच दिनो से जंतर-मंतर के वीडियो देख रहा हूँ। सोशल मीडिया पर भरे पड़े हैं। ये वीडियो कहाँ से आईं? ये उसी भीड़ के एक हिस्से ने बनाई हैं, जो जंतर-मंतर पर मौजूद है। वहाँ से जो भी वीडियो आ रहा है, वह हमें बहुत कुछ दिखा रहा है।

उस भीड़ में लड़के हैं, लड़कियाँ हैं, यंग जेनरेशन है। सब 20–22 साल के आसपास के। फैंसी टी-शर्ट, फैंसी कपड़े और फैंसी हेयरस्टाइल बनाकर इस तरह जंतर-मंतर पर घूम रहे हैं जैसे यह कोई आंदोलन नहीं, बल्कि फैशन शो या पिकनिक स्पॉट हो। यहाँ आकर यूट्यूबर्स और मीडिया कैमरों के सामने बाइट देना, गालियाँ देना और अजीब-अजीब स्लोगन लिखे हुए कट-आउट हाथ में लेकर घूमना, एक तरह का स्टेटस सिंबल बन गया है।

लड़कियाँ ऐसे कट-आउट लेकर घूम रही हैं जिन पर इतने भद्दे, गंदे और अश्लील स्लोगन लिखे हैं कि मेरी जेनरेशन के लोगों को उन्हें पढ़ने में भी शर्म आती है। देश के प्रधानमंत्री के लिए, देश के लिए जिस तरह की गालियाँ दी जा रही हैं, और वह भी लाइव कैमरों के सामने, वह हैरान करने वाला है।


इतना ही नहीं देश के कुछ डाक्टर इंजीनियर CA ये लोग इसका समर्थन कर रहे हैं जिसने आजतक देश के लिए कुछ भी नहीं किया यहाँ तक कि टैक्स कि चोरी करते हैं अपने पैसे अपने बेड के अंदर छुपा कर रखते हैं और ये सुधार का ज्ञान देते हैं।

मैंने एक लड़की को कहते सुना—”मोदी को गोली मार दो।” और वह यह बात हँसते हुए कह रही थी, जैसे यह कोई सामान्य बात हो। जबकि पत्रकार उसे समझा रहा था कि जो आप कह रही हैं, उसके लिए आपको जवाबदेह होना पड़ेगा। लेकिन उसे कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा था। मतलब इन्हें यह तक नहीं पता कि जो कर रहे हैं, उसके परिणाम क्या हो सकते हैं। ऐसी जेनरेशन को आप सबसे बुद्धिमान जेनरेशन कैसे कह सकते हैं?

और जिन नेताओं को ये लोग आज गालियाँ दे रहे हैं, कल इनके माँ-बाप उन्हीं नेताओं के चरण चाटते फिरेंगे कि हमारे बच्चे को इन केस-मुकदमों से बचा लीजिए।
अराजकता किसी भी लोकतंत्र को समाप्त कर देता है। और ये जो तथाकथित नौजवान है अराजक हो चुके हैं।

दूसरी बात…

दिल्ली से हजारों किलोमीटर दूर बैठे भारत के हर कोने में लोगों को समझ आ रहा है कि इस आंदोलन में राजनीति हावी है। नेताओं के लोग, पार्टियों के लोग शामिल हैं, जो किसी भी तरह देश में उपद्रव करना चाहते हैं। बार-बार मंच से भी कुछ लोग और नेता कह रहे हैं कि भारत में नेपाल बनेगा, भारत को बांग्लादेश बना देंगे। मतलब सीधा-सीधा उनका लक्ष्य है कि भारत में हिंसा फैले।

यह बात जंतर-मंतर से हजारों किलोमीटर दूर बैठे लोगों को समझ में आती है, लेकिन वहाँ मौजूद 20–25 साल के लड़के-लड़कियों को समझ नहीं आती। उन्हें यह तक नहीं पता कि वे किसका हिस्सा बन रहे हैं, किसका समर्थन कर रहे हैं और किस उद्देश्य के लिए वहाँ मौजूद हैं।

तीसरी बात…

हर वीडियो में दिख रहा है कि वहाँ मौजूद 5–7 हजार लोगों में से लगभग 80 प्रतिशत लोगों के हाथ में मोबाइल है और सबके कैमरे ऑन हैं। इसका मतलब समझते हैं आप?

यह बदलते परिवेश और नए जमाने का असर है। सबको शॉर्टकट से अमीर बनना है, फेमस बनना है। कोई किसी को शूट कर रहा है, कोई खुद को शूट करवा रहा है। चाहे उसके लिए कुछ भी बोलना पड़े—अश्लील बातें, हिंसक बातें या कानूनी रूप से गलत बातें। बस किसी तरह वायरल होना है, रातों-रात मशहूर होना है।

इनको कोई अंदाजा नहीं कि “क्रांति” जैसे भारी शब्द का बोझ उठाने के लायक ये हैं भी या नहीं।
ये तो शुक्र मनाओ कि 1947 में देश आजाद हुआ लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी आज यदि देश गुलाम रहता तो ये नौजवान उसी का चमचागीरी कर्ता और ये क्रांति कि बात करते हैं।

और सबसे बड़ी बात…

सरकार से उम्मीद रखते हैं कि लाठीचार्ज न हो, पुलिस कार्रवाई न हो। लेकिन दूसरी तरफ पुलिस पर पत्थर फेंकते हैं, पेपर स्प्रे करते हैं, पत्रकारों की पिटाई करते हैं, पुलिस की गाड़ियाँ जलाते हैं और संसद में घुसने की कोशिश करते हैं।

मतलब आपको यह सब करने दिया जाए? संसद में घुसने दिया जाए? कैसी सोच है यह?

वहाँ जो भी लोग शामिल हैं, उनमें से आधे लोग अराजक हैं, जो अराजकता फैलाने ही आए हैं। कुछ लोग राजनीतिक उद्देश्य लेकर आए हैं। और जो बाकी यंग जेनरेशन के लड़के-लड़कियाँ हैं, उनमें से 90 प्रतिशत के माँ-बाप को शायद यह भी नहीं पता कि उनकी औलाद जंतर-मंतर पर घूम रही है।

यह जेनरेशन अपने माता-पिता के नियंत्रण में नहीं है। होस्टलों और कोचिंगों में रहने वाले ये युवा स्वतंत्र हैं और दिल्ली में रहते-रहते जंतर-मंतर पहुँच गए। एक फैशन सिंबल बन गया है कि “हम आंदोलन का हिस्सा हैं।”

जबकि इन्हें आंदोलन शब्द की कीमत ही नहीं पता।
उसके मूल कारण क्या है कि इसके जो माता पिता हैं उन्होंने कभी देश के लिए कुछ नहीं किया है सिर्फ पैसा कमाने में लगा रहा और उसके बच्चे ऐस मौज करते रहे। समाज क्या होता है, परिवार क्या होता है, इसे कुछ भी पता नहीं।

किसी भी भीड़ को तभी तक आंदोलन कहा जाएगा, जब तक उसके पास नेतृत्व हो, लोकतांत्रिक और जायज माँगें हों और वह अहिंसक हो। जिस क्षण आप हिंसक हो जाते हैं, उसी क्षण आप आंदोलनकारी नहीं, अराजकवादी हो जाते हैं। और हर अराजकता को रोकना सरकार का दायित्व होता है।

अब एक और महत्वपूर्ण बात…

नेताओं के बयान देखिए। केजरीवाल कह रहे हैं—”मोदी की हिम्मत नहीं है केस करने की। हम बड़े-बड़े वकील खड़े कर देंगे, छुड़वा लेंगे।”
कपिल सिब्बल जो आतंकवादी का वकील है ये इस CJP वालों को कह रहा है कि तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं करोड़ों रुपये देने कि बात करते हैं। आखिर ये हो क्या रहा है?

इसी तरह दूसरे नेताओं के भी बयान हैं। कल टीएमसी का एक नेता संसद के बाहर कह रहा था कि मीडिया को वहाँ जाना ही नहीं चाहिए। अच्छा हुआ कि मीडिया को मारा गया।
एक योगेन्द्र यादव नाम का परजीवी है उसके भड़काऊ बयान सुनिए वो तो देश को आग के हवाले करना चाहता है।

मतलब यह कैसी बुद्धिमान जेनरेशन है, जिसे यह समझ नहीं आ रहा कि राजनीतिक लोग इन्हें भड़का कर अपना राजनीतिक उल्लू सीधा कर रहे हैं?
विदेश से फंडिंग हो रहा है ये तमाम बातेँ लोगों को पता है फिर भी खामोश है ये खामोशी इसे खत्म कर देगा।

देश का 90 प्रतिशत आदमी समझ रहा है कि जंतर-मंतर से संसद तक जो कुछ हो रहा है, उसमें राजनीतिक दल अपनी सत्ता की राजनीति कर रहे हैं। लेकिन यह बात इन लड़के-लड़कियों को क्यों नहीं समझ आती? क्या इनका आईक्यू इतना कम है? या इन्हें लगता है कि इस तरह गालियाँ देकर, प्रधानमंत्री को अपशब्द कहकर, धर्म और देश को गालियाँ देकर ये नेता बन जाएंगे?
लड़कियां अर्ध नंगा होकर नाच कर रही है और उसके माँ बाप उसमे देश का भविष्य देख रहा है।

कितने बड़े मूर्ख हैं ये लोग।

अगर मैं जेपी आंदोलन की बात करूँ…

यह भारत के सबसे चर्चित आंदोलनों में से एक था। लेकिन इस जेनरेशन को शायद जेपी का नाम भी नहीं पता होगा। आंदोलन के बारे में पढ़ना और जानकारी लेना तो बहुत दूर की बात है। यह इंस्टाग्राम जेनरेशन है। पिज्जा और बर्गर वाले जेनरेशन है। पढ़ाई-लिखाई से इनका ज़्यादा मतलब नहीं। कुछ तो नशा के आदी बन चुके हैं।

याद कीजिए…

जेपी आंदोलन में लाखों लोग शामिल हुए थे। उनमें से नेता कितने बने? दस, बीस, पचास या सौ। बाकी लोगों का क्या हुआ?

जो नेता बने, शायद उन्होंने लाठियाँ भी नहीं खाई होंगी। लेकिन जिन्होंने लाठियाँ खाईं, उनका भविष्य क्या हुआ? उनके परिवारों का क्या हुआ? उनके बच्चों का क्या हुआ? कितने लोग मारे गए? कितने घर बर्बाद हुए?

मिला क्या?

हाँ, इंदिरा गांधी चुनाव हार गईं, सरकार बदल गई। लेकिन उसके बाद क्या हुआ? क्या सिस्टम बदल गया? क्या उन लाखों लोगों की जिंदगी बदल गई?
कुछ नहीं बदला सिर्फ चेहरे बदले कई बड़ी गलतियां हुईं जिसका खामियाजा आज भी देश झेल रहा है।

नई सरकार बनी, अलग-अलग विचारधाराओं के लोग साथ आए। सरकार एक साल भी नहीं चली। सरकार गिर गई। और जो नेता उस आंदोलन से उभरे थे, उनमें से कई बाद में उसी कांग्रेस और इंदिरा गांधी के साथ सत्ता में शामिल हो गए। आज का ये जो दिशा से भटके हुए युवा हैं उनकी स्कूलिंग ठीक से नहीं हुई।
माँ बाप ने भी सही से परवरिश नहीं दिया।

यही अन्ना आंदोलन में भी हुआ। वहीं से केजरीवाल निकले।

जो भी इन आंदोलनों में शामिल होता है, अंत में उसके हाथ अक्सर अफसोस ही आता है।

जेपी आंदोलन के लोग आज जीवित हैं या नहीं, मैं नहीं जानता। लेकिन अन्ना हजारे आंदोलन में शामिल हुए अधिकांश लोग आज भी हैं। उनसे पूछिए—उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा अफसोस क्या है?

अब इतनी साफ दिखाई देने वाली बातें भी अगर इस इंस्टाग्राम जेनरेशन को समझ नहीं आतीं, तो मैं इसे आज की सबसे बुद्धिमान जेनरेशन कैसे कहूँ?

इसलिए मैं कहता हूँ कि इस जेनरेशन से घटिया जेनरेशन आज तक पैदा नहीं हुई।

Related Posts

शिक्षा पर राज्य सरकार का सबसे अधिक ध्यान, प्रतिभाओं को मिल रहे पंख : शिक्षा मंत्री

श्री मिथिलेश तिवारी बोले-मुख्यमंत्री की अगुवाई में तय प्राथमिकताएं समय-सीमा के भीतर हो रहीं पूरी अंत्योदय परिवार के बच्चों के लिए यही शिक्षा के सूर्योदय का समय  बुधवार को मैट्रिक…

बिहार में आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से खुलेगा शैक्षिक एवं आध्यात्मिक विश्वविद्यालय :  शिक्षा मंत्री

मेडिटेशन सेंटर, आयुर्वेद केंद्र और गुरुकुलम की होगी व्यवस्था, वैदिक शिक्षा के साथ विज्ञान की भी होगी पढ़ाई आर्ट ऑफ लिविंग और एससीईआरटी के बीच एमओयू पर बनी सहमति, जल्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *