दिल्ली हमने जीत लिया है अब बिहार की बारी है : विजय सिन्हा

पटना

रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाने पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, “ये महिला को अस्थायी मुख्यमंत्री बनाते थे और आज स्थायी मुख्यमंत्री बनाकर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण दिया गया है.” उन्होंने कहा कि दिल्ली हमने जीत लिया है अब बिहार की बारी है।

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में इस साल होने वाले चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है.

बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मीडिया से कहा है कि दिल्ली हमने जीत लिया है और अब बिहार जीतने के बारी है.

उन्होंने कहा, “मोदी जी की राजनीति पर लोगों को विश्वास है और धोखाधड़ी की राजनीति का अंत हुआ है. ये जो लोग चेहरा बदल कर आते थे सभी बाहर हो गए.”

उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली जीत हमारी है और अब बिहार की बारी है. बिहार के लोगों को भी मोदी जी की गारंटी पर भरोसा है.”

Related Posts

E.O. विमल कुमार हत्याकांड, पत्नी ने ड्राइवर मिथिलेश को बताया आरोपी, कहा – नौकरी से हटाने से था नाराज

औरंगाबाद रोहतास के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी कविता कुमारी ने रविवार को बारुण…

बिहार में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, अब सिपाही नहीं रोकेंगे वाहन; दरोगा और वरिष्ठ अधिकारी करेंगे कार्रवाई

पटना। बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *