सब स्वस्थ हैं, 100 पर्सेंट पिताजी ठीक हैं’, तेजस्वी यादव के आरोपों पर निशांत कुमार ने दिया जवाब

पटना

पटना लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में निशांत ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी सेहत को लेकर किया जा रहा दुष्प्रचार बेबुनियाद है। उन्होंने तेजस्वी यादव के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि बिहार में एक ‘सुपर सीएम’ के रूप में डीके बॉस काम कर रहे हैं और नीतीश कुमार अस्वस्थ हैं। निशांत ने साफ कहा कि ‘सब स्वस्थ हैं। 100 पर्सेंट स्वस्थ हैं।’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार शुक्रवार शाम को दिल्ली से पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने पिता के लिए जनता से एक बार फिर समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार का विकास किया है, इसलिए जनता एक बार फिर एनडीए को जिताए और उनके पिताजी को मुख्यमंत्री बनाए। वहीं तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार की अस्वस्थता के दावों को निशांत ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ हैं। अपने राजनीति में आने के सवाल पर निशांत ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ: निशांत

पटना लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में निशांत ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी सेहत को लेकर किया जा रहा दुष्प्रचार बेबुनियाद है। उन्होंने तेजस्वी यादव के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि बिहार में एक ‘सुपर सीएम’ के रूप में डीके बॉस काम कर रहे हैं और नीतीश कुमार अस्वस्थ हैं। निशांत ने साफ कहा कि ‘सब स्वस्थ हैं। 100 पर्सेंट स्वस्थ हैं।’

बिहार की जनता से निशांत की अपील

निशांत ने बिहारवासियों से अपील करते हुए कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने पिछले 19 वर्षों में राज्य के विकास के लिए कई अहम कार्य किए हैं। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि 2025 के चुनाव में एक बार फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाकर राज्य को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएं। उन्होंने इससे पहले भी बख्तियारपुर में इसी तरह की अपील की थी और अपने पिता के लिए समर्थन मांगा था।

राजनीति में एंट्री पर दिया संकेत

जब निशांत से राजनीति में आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए कहा कि फिलहाल वे इस पर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने राजनीति में आने की संभावना से पूरी तरह इनकार भी नहीं किया।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *