धीरेंद्र शास्त्री को पप्पू यादव ने दी बंदर की उपाधि

बेगूसराय

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर महाकुंभ को लेकर बड़ा बयान दिया है. दरअसल, बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री ने दावा किया था कि महाकुंभ में 60 करोड़ लोग अभी तक पहुंचे हैं. अब धीरेन्द्र शास्त्री के इसी दावे पर पप्पू यादव ने उन्हें घेरा है. सांसद ने बाबा पर अटैक करते हुए कहा, हम ऐसे बाबा को बंदर कहते हैं, जो पब्लिक और गरीब के बारे में कुछ भी बोल देता है. इस लिए हम बंदर आदि की चर्चा नहीं करते हैं.

पप्पू यादव ने धीरेन्द्र शास्त्री के इस दावे को खारिज कर दिया है. दरअसल, पप्पू यादव बेगूसराय पहुंचे थे जहां उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए नीतीश कुमार पर अपनी बात रखी और उनके प्रति नरम रुख दिखाया. साथ ही बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

पप्पू यादव ने बाबा बागेश्वर को घेरा

बेगूसराय में मीडिया से बात करते समय बाबा बागेश्वर के 60 करोड़ लोगों के स्नान करने और हिंदुओं के जागने के दावे पर पप्पू यादव गुस्सा हो गए. उन्होंने कहा, हम को तो समझ में नहीं आता है की आप लोग किस बागेश्वर की बात करते हैं. ये आस्था से जुड़ी चीज है. जब बागेश्वर और उसके मां-बाप पैदा नहीं हुए थे, तब से कुंभ चला आ रहा है. इसको कुंभ का क्या पता, ये लोग तो बंदर है.

हम ऐसे बाबा को बंदर कहते हैं, जो पब्लिक और गरीब के बारे में कुछ भी बोल देता है. इस लिए हम बंदर आदि की चर्चा नहीं करते हैं.

60 करोड़ के आंकड़े पर उठाए सवाल

पप्पू यादव ने महाकुंभ में 60 करोड़ लोगों के स्नान करने की बात को लेकर कहा, भारत की आबादी एक सौ चालीस करोड़ की है जिसमें 23 से 24 करोड़ लोग जैन, बुद्ध महावीर, सिख, मुस्लिम और आंबेडकर वादी विचारधारा के लोग हैं. बचे चौरासी करोड़ लोग पांच किलो आनाज खाने वाले लोग हैं जिसके पास पैसा नहीं होता है. उस में से अगर एक करोड़ लोग चले भी गए तो साउथ के लोग आते नहीं है, तो हम इनसे जानना चाहते हैं की जिनकी मौत का पता नहीं चला, जिनके लिए यह बाथरूम और खाने की व्यवस्था नहीं कर पाए उनका क्या.

साथ ही उन्होंने कहा, अब ये शुरू हो गया की अब डिजिटल पर कुंभ मेला कर लो, अब डिजिटल में भी कुंभ स्नान होने लगा, इतना बड़ा महापाप और महाझूठ. हम आपसे पूछते हैं की आप ही बताए की कितने लोग गए होंगे?

पप्पू यादव ने महाकुंभ में स्नान करने वालों की संख्या को लेकर सवाल पूछे. उन्होंने कहा, कौन है ऐसी कौन सी डिजिटल ताकत है जो लोगों को गिन रही है, किसने लोगों को गिन लिया है. उन्होंने कहा, किसने लोगों को गिना है जिसको लोगों की मौत का पता नहीं चला. ये बईमानी है सनातन पहले से ही मजबूत है सनातन धर्म पूरी दुनिया को आकर्षित करता है. सनातन अगर बदनाम हुआ है इन्हीं बाबाओं के आतंक की वजह से और पॉलिटिशीयन के झूठ के और सनातन को बेचने की वजह से हुआ है.

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *