भाजपा ने कहा चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जाएगा लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा, यह बीजेपी का संसदीय बोर्ड तय करेगा

पटना

बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से हलचल शुरू हो गई है। बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जाएगा। लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा, यह बीजेपी का संसदीय बोर्ड तय करेगा।

नवंबर 2025 में होना है चुनाव

बता दें कि चुनाव अभी दूर है, लेकिन राजनीतिक दल अभी से तैयारी में जुट गए हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी रणनीति बना रहे हैं। जायसवाल के इस बयान से कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या नीतीश कुमार अगला सीएम बनेंगे? अगर NDA जीतता है तो क्या मुख्यमंत्री बनेंगे? ये सवाल अब चर्चा का विषय बन गए हैं।

क्या बोले दिलीप जायसवाल

दिलीप जायसवाल ने कहा कि 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री कौन होगा, यह बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगा। बीजेपी के इस दोतरफे बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। एक तरह से कहा जाए तो NDA में सीएम फेस फंस गया है।

बिहार विधानमंडल सत्र

बता दें कि बिहार में आज से बिहार विधानमंडल सत्र की शुरुआत हो रही है। नीतीश कुमार की सरकार 2025026 के लिए बजट पेश करेगी। बजट सत्र के दौरान बिहार बीजेपी अध्यक्ष का ‘सीएम फेस’ बयान सियासत में बवाल ला दिया है। माना जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को इसे मुद्दे को लपकेंगे और नीतीश के बहाने बीजेपी पर बोलेंगे

तेजस्वी यादव, सीएम नीतीश के बेटे निशांत को लेकर पहले से ही हमलावर हैं। आरजेडी नेता बार-बार कह रहे हैं कि बीजेपी के लोग नहीं चाहते हैं कि निशांत राजनीति में आएं। बीजेपी के लोग नहीं चाहते हैं कि जेडीयू आगे बढ़े। यही कारण है कि रणनीति के तहत बीजेपी के लोग आगे बढ़ रहे हैं।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *