सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महा यज्ञ में उमड़ रही है भक्तों की भीड

रमपुरवा , अरेराज

तुम जहां सर झुकाओगे वहीं ईश्वर को पाओगे

महामंडलेश्वर दिगंबर अखाडा स्वामी राजेश्वर दास जी महाराज।

रामपुरवा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महा यज्ञ में उमर रही है भक्तों की भीड। भक्त ज्ञान रूपी गंगा मे लगा रहे है गोता। दिल्ली अशोक विहार से चलकर बिहार में सोमेश्वर नाथ के नगरी में प्रथम बार श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन आचार्य महेंद्र चतुर्वेदी जी महाराज ने बताया कि जब तक अहंकार का नाश नहीं होगा तब तक भगवान का दर्शन नहीं होगा।ईश्वर को प्राप्त करने के लिए अहंकार की आहुति देनी होगी,झुकना ही अहंकार का नाश है।

भक्तों को संबोधित करते हुए रघुकुल के 19 पुस्तो की व्याख्या की।इसी कुल में सगर,मगर यजाती आदि राजाओं सहित भागीरथ के कथा का गुणगान करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कठिन तपस्या करके इस पृथ्वी पर गंगा को अवतरित किया।रघुकुल का नहीं चुकाया जा सकता है ऋण।माता देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की बधाइयां गाई गई।जिस पर आध्यात्मिक गुरु पंडित कमलापति त्रिपाठी ने चॉकलेट खिलौने से मंडप को अलंकृत कर दिया। यज्ञ के संयोजक कि प्रशंशा गली-गली में हो रही है।उनके द्वारा भाव भक्ति से किया जा रहा यह यज्ञ सबों का उत्साह वर्धन कर रहा है। बच्चों में जागृति आ रही है।

भक्तगण ताली बजा, बजाकर जन्मोत्सव का आनंद ले रहे थे। वहीं कथा का शुभारंभ दिगंबर अखाडा के महामंडलेश्वर डा राजेश्वर दास जी महाराज ने समय के अभाव में ऑनलाइन ही मंत्रोचारण कर किया और भक्तों को आशीर्वाद दिया। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर शशि भूषण राय, जिला परिषद ईश्वर चंद्र मिश्रा, चंपारण के वरिष्ठ चिकित्सक डा सी एल झा, डा. जे. एन. गुप्ता, डॉक्टर डी. नाथ, डॉक्टर मंजुला नाथ, डॉक्टर सी. बी. सिंह, डॉक्टर आरके सिंह, डॉ विनोद कुमार पांडेय,डा प्रभात प्रकाश, डॉ मेजर अशोक, वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय पांडेय,श्री प्रमोद कुमार शर्मा, प्रो . रुक्मणि रमन,डा जी एस त्रिपाठी, अधिवक्ता राजीव उपाध्याय, श्री राम जानकी मठ के महंथ श्री बालक दास जी,शंभू पांडे, सुभाष पांडेय, चुमन तिवारी देवेन्द्र मिश्रा,अजीत चौरसिया, संजय पांडे, सरपंच राजेश्वर सिंह दिल्ली से आए मंदिर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री जितेंद्र शर्मा, रितेश मिश्रा, आदर्श शुक्ला प्रवीण कुमार, जयदेश्वर त्रिपाठी ,अखिलेश्वर त्रिपाठी, तिरुपति त्रिपाठी, प्रजापति त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, अरविंद , त्रिपाठी,अनिल त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी,विनय त्रिपाठी, सहित प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रिक मीडिया के सदस्यगण में अपूर्व सक्रियता देखी गई। डॉ श्रीपति त्रिपाठी और डॉ तिरुपति त्रिपाठी ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन करते हुए श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आचार्य श्री मदन मोहन शास्त्री जी ने कहा कि यज्ञ से देवता प्रसन्न होते हैं और तब वे हमें वर्षा के माध्यम से हमें आशीर्वाद देते है जिससे अन्न को पोषण मिलता है और उसके प्रयोग कर हम सब हृष्ट, पुष्ट और तुष्ट होते हैं।

Related Posts

होलिका दहन 2025 पर सही समय और इस विधि से करें पूजा, मिलेगा विशेष लाभ

आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन होता है। इस बार 13 मार्च गुरुवार को होलिका दहन…

बाबा गरीबनाथ का महाश्रृंगार कर फूलो से होली खेली

सनातन सेवार्थ ने फूलो से खेली बाबा गरीबनाथ संग होली बाबा गरीबनाथ ने खेली फूलो से होली गौरा संग होली भोलेनाथ खेलते बोलो सा रा रा रा मुज़फ़्फ़रपुर सनातन सेवार्थ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *