राजस्व विभाग के तबादले एक्सप्रेस में 6 अधिकारी इधर से उधर

पटना

राजस्व सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. यह सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं समकक्ष स्तर के पदाधिकारी हैं . राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से आज गुरूवार को अधिसूचना जारी कर दी गई. 

किशनगंज के अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी रंजीत कुमार को इसी पद पर बांका में पदस्थापित किया गया है . गोपालगंज के अपर जिला भूमि अर्जन पदाधिकारी चंद्रशेखर तिवारी को जमुई का अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है. भोजपुर के अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी विजेंद्र कुमार को इसी पद पर सारण में पदस्थापित किया गया है.

सीतामढ़ी के अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी विकास कुमार को दरभंगा का अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है. पश्चिम चंपारण के कार्यपालक दंडाधिकारी अजीत कुमार झा को वैशाली का अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं अररिया के कार्यपालक दंडाधिकारी विजय कुमार गुप्ता को अपर जिला भूअर्जन पदाधिकारी मधुबनी के पद पर पद स्थापित किया गया है.

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *