बजट सत्र छोड़ बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा अमित शाह से मिलने पहुंचे

पटना

बिहार विधानसभा में बजट सत्र का आज 5 वां दिन है। बजट सत्र छोड़ बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा दिल्ली रवाना हो गये। गुरुवार 6 मार्च को वो केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंच गये। बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद विजय सिन्हा ने अमित शाह से पहली मुलाकात की। 

वैसे तो विजय सिन्हा इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं लेकिन सियासी गलियारों में इस मुलाकात के मायने कुछ और निकाले जा रहे हैं। इस मुलाकात को काफी अहम बताया जा रहा है जो आने वाले दिनों में देखने को मिलेगी। 

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अमित शाह से मुलाकात का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि “आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय @AmitShah जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह, सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस दौरान बिहार के विकास से जुड़े  विषयों पर भी सार्थक परिचर्चा हुई । #AmitShah

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भले ही इसे शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं लेकिन लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है। लोगों में इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर क्या मजबूरी थी कि विजय सिन्हा बजट सत्र छोड़कर अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंच गये। जबकि इस वक्त उन्हें विधानसभा में रहना चाहिए था। अमित शाह से तो बाद में भी जाकर मिल सकते थे लेकिन अचानक विधानसभा के बजट सत्र को छोड़कर वो दिल्ली अमित शाह से मिलने क्यों चले गये? कही कोई खीचड़ी तो नहीं पक रही इस तरह के सवाल लोग कर रहे हैं। 

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *