चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर का समर्थन कर भूचाल ला दिया

हाजीपुर

बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, राजनीतिक पारा गर्माता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को अब राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव का जनता से किया वादा पसंद आ गया है। तेजस्वी ने एक दिन पहले महागठबंधन सरकार बनने पर ताड़ी को शराबबंदी से बाहर करने का वादा किया था। अब चिराग ने भी इस पर अपना समर्थन दिया है। यही नहीं, उन्होंने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की तारीफ भी कर दी। चिराग के इस कदम से एनडीए के अंदर खलबली मच सकती है।

लोजपा-रामविलास (एलजेपी-आर) के मुखिया चिराग पासवान ने गुरुवार को हाजीपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर रखना चाहिए। क्योंकि इस पुश्तैनी व्यवसाय से कई पीढ़ियों की जीविका जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले भी ताड़ी से प्रतिबंध हटाने का समर्थन कर चुके हैं। बता दें कि गुरुवार को ही तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया था कि राज्य में उनकी सरकार बनने पर ताड़ी की बिक्री से प्रतिबंध हटा दिया जाएगा।


चिराग पासवान गुरुवार को हाजीपुर के शैलेस चौक निवासी राजकुमार पासवान के भाई की शादी में शिरकत करने पहुंचे। राजकुमार एलजेपी-आर के प्रदेश महासचिव हैं। यहां पर मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रशांत किशोर उर्फ पीके की तारीफ भी कर दी। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर नई सोच के साथ राजनीति में आए हैं। बिहार की जनता को सोचना है कि उन्हें क्या फैसला लेना है। चिराग ने यह बात पीके की तेजस्वी के खिलाफ राघोपुर से चुनाव लड़ने की संभावना पर कही।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *