सीएम आवास में नीतीश कुमार की होली, खूब उड़ा रंग-गुलाल; डिप्टी सीएम समेत जेडीयू नेताओं से मिले

पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास एक अणे मार्ग में होली के अवसर पर नेताओं, कार्यकर्ताओं व आम जनता से मुलाकात कर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री से मिलकर लोगों ने खुशी जताई और उन्हें भी होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। सीएम से मिलने वालों में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, सांसद संजय कुमार झा, विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव सहित राज्य के अन्य विधायक, विधान पार्षद शामिल रहे।

सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों में सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, सीएम के सचिव कुमार रवि, अपर पुलिस महानिदेशक सुनील कुमार, सीएम के ओएसडी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी व बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने भी सीएम से मुलाकात कर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *