बिहार को बचाने के लिए जो भी करना होगा किया जाएगा : विजय सिन्हा

पटना

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पटना में अपने परिवार के साथ होली खेली। शनिवार को पटना में  होली मनाई गयी. हालांकि कई इलाकों में पटना में बीते शुक्रवार को भी होली मनाई गई थी. होली के दिन विजय सिन्हा ढोलक लेकर रंगों में डूबे नजर आए. उन्होंने इस दौरान लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दी।

दारोगा की हत्या पर  बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधी जिस भाषा में समझते हैं उसी भाषा में कार्रवाई की जाएगी. इसका सीधा निर्देश है.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह दुखद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. इस तरह की मानसिकता को कभी बढ़ने नहीं दिया जाएगा. अराजकता फैलाने वाले असुर प्रवृति के लोगों को कुचला जाएगा. एनडीए सरकार जंगलराज को समाप्त करने के लिए ही आई है. अटल बिहारी ने सुशासन स्थापित करने के लिए नीतीश कुमार को यहां भेजा था. हम लोगों ने सत्ता से समझौता नहीं किया. सुशासन से समझौता किया. 

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि बिहार को बचाने के लिए जो भी करना होगा किया जाएगा. जो बलिदान देना होगा दिया जाएगा. एनडीए मिलकर लड़ेगा. जो भी अपराधी हैं बख्शे नहीं जाएंगे. कठोर कार्रवाई होगी. चुनावी साल है. होली है. इस बार एनडीए की सरकार फिर से आ रही है. इतिहास बनेगा. इस बार और कई बड़े विकास के काम होंगे. होली रंगों का त्योहार है, हर्षोल्लास का त्योहार है, उमंग का त्योहार है, बिहार वासियों को ढेरों बधाई शुभकामना है.

अपने परिवार के साथ विजय सिन्हा ने खेली होली

बता दें कि मुंगेर में एएसआई संतोष कुमार सिंह दो पक्षों के बीच मारपीट को रोकने के लिए गए थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके सिर पर हमला कर दिया. अभी कुछ दिन पहले अररिया में एक एएसआई की मौत हो गई थी. भीड़ से हाथापाई हुई थी. वैसे मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है. 

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *