कुख्यात दीपक सिंह 14 साल बाद गिरफ्तार, वाराणसी से STF लगी थी पीछे, बीएमपी-6 के पास दबोचा

मुज़फ़्फ़रपुर

मुजफ्फरपुर एसटीएफ ने 14 सालों से फरार कुख्यात अपराधी दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दीपक सिंह अपने रिश्तेदार से मिलने बीएमपी-6 इलाके में आ रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही एसटीएफ ने उसे धर दबोचा है। दीपक सिंह मुजफ्फरपुर जिले के 26 कांडों में वांछित था और 2011 से फरार चल रहा था, हाल ही में उसका लोकेशन वाराणसी में मिला था, जिसके बाद बिहार एसटीएफ ने उस पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी, जैसे ही उसने मुजफ्फरपुर में प्रवेश किया और बीएमपी-6 इलाके में पहुंचा, एसटीएफ की टीम ने सादे लिबास में उसकी रेकी कर उसे पैदल जाते समय गिरफ्तार कर लिया, ग्रामीण एसपी विद्यासागर के अनुसार दीपक सिंह पारू क्षेत्र का कुख्यात अपराधी था। उसके खिलाफ लूट, हत्या, रंगदारी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज है। समस्तीपुर स्थित ग्रामीण बैंक के मैनेजर लालबहादुर सिंह की हत्या में भी उसका नाम शामिल है। आरोप है कि उसने बैंक मैनेजर पर फर्जी लोन पास करने का दबाव बनाया था और इनकार करने पर उनकी हत्या कर शव को बैंक के कैश रूम में गमछे के फंदे से टांग दिया था, इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था।

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *