बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री


बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम

पटना

तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए सही मंच और अवसर मिलना चाहिए।

ये बातें शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शनिवार को कही। वे गांधी मैदान स्थित एक होटल में हाईप्रोटेक संस्था द्वारा आयोजित बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि रोबोटिक्स, विज्ञान और नवाचार से जुड़े ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करते हैं। बच्चों को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रयोग और अनुसंधान से भी जुड़ना चाहिए।

इस प्रतियोगिता में 20 से अधिक स्कूलों के 80 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स, एसटीईएम शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने हाईप्रोटेक के संस्थापक एवं सीईओ अभिषेक कुमार और उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *