पटना के कंकड़बाग में एक करोड़ की लूट,पुलिस ताकती रह गयी अपराधी फरार

पटना

बिहार के पटना के कंकड़बाग इलाके से बड़ी लूट की घटना सामने आई है, जहां  सरेआम एक करोड़ रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज किया और मामले की जांच में जुट गई. दरअसल ये मामला कंकड़बाग स्थित अशोकनगर से सामने आया है, जहां दो लोग जमीन की रजिस्ट्री के लिए एक अन्य व्यक्ति के पास पैसे लेकर आए थे.

इसी बीच मौके पर चार-पांच लोग अचानक से आए और उन्होंने पिस्तौल के बल पर दोनों लोगों से जमीन की रजिस्ट्री के लिए लाए गए पैसे लूट लिए. घटना अशोकनगर इलाके की रोड नंबर 14 की बताई जा रही है. यहीं पर रूपसपुर के रहने वाले अभिषेक और राजू जमीन के रजिस्ट्री करने के लिए अपने साथ एक करोड़ रुपए की बड़ी रकम लेकर के आए थे, लेकिन एक साथ चार से पांच आए अपराधियों ने उनसे पैसे लूटे और वहां से फरार हो गए.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

लूट की घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इधर राजद ने राजधानी में हुई लूट की घटना के बाद राज्य सरकार पर हमला बोला है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि राजधानी के पॉश इलाके में एक करोड़ की लूट होती है. आरा में जूलरी दुकान में 25 करोड़ की लूट हुई. अपराधी ऐसे बेलगाम हुए हैं कि अब आम आदमी की जान माल की सुरक्षा भगवान भरोसे है.जब राजधानी सुरक्षित नहीं है तो बिहार की बात छोड़ दीजिए.

“20 वर्षों में 60 हजार हत्या हुई हैं”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में आम आदमी की जान भेड़ बकरी की तरह जा रही है, जिस पुलिस पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है. वह भी दौड़ा-दौड़ा के पीटे जा रहे हैं. ASI की हत्या हो जा रही है. मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक कर रहे हैं. शक्ति सिंह यादव ने कहा कि 20 वर्षों में 60 हजार हत्या हुई हैं. औसतन एक माह में ढाई सौ से ज्यादा हत्या हुईं. हालात कितने नाजुक हैं. मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक कर रहे हैं जबकि समीक्षा, मुख्यमंत्री की होनी चाहिए कि वह योग्य हैं या नहीं? वह अचेत हैं. यही कारण है कि शासन बेलगाम है.

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *