बिहार को जिन लोगों ने लूटा है या बर्बाद किया है वो बच नहीं पाएंगे, चाहे कोई नेता हो या अधिकारी : विजय सिन्हा

पटना

लैंड फॉर जॉब मामले में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार को जिन लोगों ने लूटा है या बर्बाद किया है वो बच नहीं पाएंगे। चाहे कोई नेता हो या अधिकारी।

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को नागपुर में भड़की हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि हमें अपने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व होना चाहिए। नागपुर के चिटनिस पार्क में भड़की हिंसा के बारे में पूछे गए सवाल पर विजय कुमार सिन्हा ने यह टिप्पणी की। मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान एक धार्मिक ग्रंथ जलाए जाने की अफवाह के बाद हिंसा भड़की थी।

यह घटना बेहद निंदनीय

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है। हमें उन लोगों की विचारधारा से खुद को दूर रखना चाहिए जिन्होंने हमारे देश की संस्कृति के खिलाफ काम किया और इसे हटाने की कोशिश की। हमें अपने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व महसूस करना चाहिए। हम सभी को भारत के 21वीं सदी का गौरवशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

चाहे कोई नेता हो या अधिकारी

वहीं लैंड फॉर जॉब मामले में राबड़ी देवी व तेजप्रताप यादव को ईडी के द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार को जिन लोगों ने लूटा है या बर्बाद किया है वो बच नहीं पाएंगे। चाहे कोई नेता हो या अधिकारी किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए की यह खुली चेतावनी है कि जिसने जनता की कमाई को लूटा है उसे सजा मिलेगी। बिहार में गुंडाराज नहीं चलने दिया जाएगा। कानून अपना काम करता है। ईडी सीबीआई इनकम टैक्स ये संवैधानिक संस्थाएं है जिनका सम्मान होना चाहिए।

Related Posts

बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस मंच मिलना चाहिए : शिक्षा मंत्री

बिहार रोबोटिक्स प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने दिखाया दम पटना तकनीक का ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बिहार के विद्यार्थियों में प्रतिभा की…

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *