एसटीएफ की अपराधियों से मुठभेड़,STF के पांच जवान घायल

अररिया बिहार

अररिया जिले में शुक्रवार की देर रात एसटीएफ की अपराधियों से मुठभेड़ हो गई है. एनकाउंटर में तनिष्क शोरूम लूट कांड का आरोपी घायल हुआ है. जबकि एसटीएफ के पांच जवान भी जख्मी हो गए हैं. एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधकर्मी चुनमुन झा को गोली लगी है. वहीं एसटीएफ जवान भी घायल हुए हैं. सभी को अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

“आज तड़के सुबह एसटीएफ विशेष कार्य बल को इनफॉर्मेशन था, उसी सूचना पर छापेमारी की गई. उसी दौरान दो अपराधी भागने लगे. उन्हें रोकने की बार-बार कोशिश की गई लेकिन अपराधियों ने गोली चला दी. आत्मरक्षा में एसटीएफ ने भी गोली चलाई, जिसमें एक को गोली लगी है. हालांकि दूसरा भागने में सफल रहा है. हमारे एसटीएफ के भी तीन जवान घायल हुए हैं.”- अंजनी कुमार, पुलिस अधीक्षक, अररिया

दरअसल, शनिवार सुबह अररिया पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ कुख्यात अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे हैं. जिसके बाद जिला पुलिस और एसटीएफ ने दबिश की. एसटीएफ को देखते ही अपराधियों ने भागने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ की गोली से एक अपराधी घायल होकर गिर पड़ा. हालांकि एक बदमाश भागने में सफल रहा.

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *