पटना वीमेंस कॉलेज के बाहर फायरिंग,मामला पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव से जुड़ा

पटना

पटना. बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पटना वीमेंस कॉलेज के बाहर फायरिंग की घटना हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पटना के बेली रोड स्थित पटना वीमेंस कॉलेज के पास फायरिंग हुई है. मामला पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार चुनाव में भाग लेने वाले दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसके बाद झड़प और मारपीट हुई.

इस संघर्ष के बाद फायरिंग की घटना सामने आई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है. फायरिंग की घटना होने के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति हो गयी. इस घटना में एक युवक घायल हो गया.

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के दौरान आपसी वर्चस्व की लड़ाई को लेकर पटना विमेंस कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना पर कोतवाली थाना प्रभारी का बयान आया है. कोतवाली थानाप्रभारी राजन कुमार ने बताया कि थोड़ी देर पहले यह घटना घटी और घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन, तब तक सभी लोग फरार हो चुके थे. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *