बिहार में कांग्रेस राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी,शीर्ष नेताओं के बैठक में निर्णय

नई दिल्ली

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। सूत्रोंने ने बताया कि आज की बैठक में कांग्रेस नेतृत्व ने कहा पार्टी आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। ज्यादातर विधायकों की भी यही राय थी। अगले दस दिनों में कांग्रेस बिहार में अपने संगठन को मजबूत करने के लिहाज से प्रदेश इकाई का गठन करगी।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया और चुनाव से पहले पार्टी के रोडमैप पर मंथन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, बिहार कांग्रेस प्रमुख राजेश कुमार और उनके पूर्ववर्ती अखिलेश प्रसाद सिंह, एआईसीसी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता मीरा कुमार, तारिक अनवर, शकील अहमद खान और मोहम्मद जावेद सहित अन्य शामिल हुए।

सूत्रों ने कहा कि पार्टी नेताओं ने खुलकर अपनी बात आलाकमान के सामने रखी। राज्य के नेताओं ने जमीनी हालात से कांग्रेस नेतृत्व को अवगत कराया और उन क्षेत्रों की ओर इशारा किया, जिन्हें चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है। यह बैठक दलित नेता राजेश कुमार को पार्टी की राज्य इकाई का नया अध्यक्ष बनाए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है। राजेश कुमार से मुलाकात के बाद खड़गे ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा था, “बिहार बदलाव के लिए तरस रहा है। बिहार के युवा रोजगार चाहते हैं, बिहार के लोग वास्तविक सामाजिक न्याय की उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं।”

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *