बीड़ी बेचने वाले की बिटिया राज्य का बनी टॉपर

बेगूसराय

बिहार बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है. बोर्ड की ओर से अलग-अलग स्ट्रीम्स में टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है. टॉपर्स की इसी लिस्ट में आर्ट स्ट्रीम में बेगूसराय के तेघड़ा अनुमंडल के बीएन हाई स्कूल तेयाय की छात्रा रुकैया फातिमा भी शामिल हैं. रुकैया फातिमा ने 471 नंबर हासिल कर दूसरी रैंक हासिल की है. रुकैया फातिमा 94.2% मार्क्स आए हैं. सुदूर ग्रामीण इलाकों से आने वाली रुकैया फातिमा के राज्य में दूसरे स्थान पर आने से एक तरफ जहां गांव में खुशी का माहौल है तो वहीं पूरे जिले के लोगों ने रुकैया फातिमा की इस कामयाबी पर हर्ष जाहिर किया है.

रुकैया फातिमा छह बहनें हैं. रुकैया फातिमा के पिता मोहम्मद अबू सलेम कोलकाता में बीड़ी का रोजगार करते हैं और इसी से अपने परिवार का भरण पोषण भी करते हैं. रुकैया फातिमा ने बातचीत में बताया कि वह अब यूपीएससी की तैयारी कर सिविल सर्विसेस में आगे बढ़ना चाहती हैं. इस सपने को साकार करने के लिए रुकैया जी जान से मेहनत कर रही हैं.

बताया कैसे मिली सफलता

रुकैया फातिमा ने संदेश देते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की पहल करनी चाहिए. उन्होंने नेगेटिव सोच को खत्म करने पर भी जोर दिया है. निश्चित रूप से आप अगर किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करेंगे तो उसमें आपको कामयाबी हासिल होगी. रुकैया फातिमा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता और टीचर्स को दिया है. जैसे ही रिजल्ट रिजल्ट का सबको पता चला पूरे गांव में खुशी का माहौल हो गया. रुकैया को बधाई देने कई लोग आ रहे हैं.

टीचर्स ने भी मनाया जश्न

लोगों ने बताया पाक रमजान के महीने में गांव की बच्ची की कामयाबी उसकी मेहनत और अल्ला की मेहरबनी है. रुकैया फातिमा छह बहनों में पांचवें नंबर पर हैं. उनकी एक छोटी बहन भी हैं जो उन्ही की तरह पढ़ाई में तेज है.

बीएन हाई स्कूल तेयाय में जैसे ही स्कूल की छात्रा के टॉप करने की जानकारी लगी तो स्कूल में शिक्षकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. स्कूल परिसर में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया. शिक्षक रामारमण ने बताया कि स्कूल में पढाई में शुरु से ही रुकैया अव्वल रही है. छात्रा ने मेहनत की जिससे कारण इस मुकाम पर पहुंची है. जो छात्र छात्राओं की प्रेरणा बनी है.

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *