आरा स्टेशन पर युवती समेत 3 की हत्या,स्टेशन पर भगदड़

आरा बिहार

आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को फुट ओवर ब्रिज पर एक युवक ने बेटी और पिता को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार ली। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है। गोली की आवाज सुनकर प्लेटफॉर्म पर भगदड़ मच गई।

बताया जा रहा है कि युवती दो नंबर प्लेटफॉर्म की ओर जा रही थी। इसी दौरान युवक ने अचानक उसके ऊपर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचे।

इस वारदात के बाद आरा रेलवे स्टेशन पर अफरा–तफरी का माहौल कायम हो गया। मृतकों में नवादा थाना क्षेत्र के गोड़ना रोड निवासी स्व शिवजी प्रसाद के बेटे अनिल कुमार (55), उनकी बेटी जिया कुमारी (18) और आरोपी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी शत्रुध्न सिंह के बेटे अमन कुमार (22) शामिल है।

फिलहाल, घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। हालांकि, मामला प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। घटनास्थल से एक पिस्टल, एक गोली भी बरामद किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर भगदड़ की स्थिति बन गई।

MBA की तैयारी कर रही थी मृतका

बताया जाता है कि मृत अनिल कुमार पेशे से LIC एजेंट है। वही जिया MBA की तैयारी कर रही थी। इसी को लेकर अनिल कुमार के साथ वह दिल्ली जाने के लिए आरा स्टेशन आई थी। प्लेटफार्म नंबर दो पर पैदल ब्रिज से उतरने के दौरान हथियारबंद युवक ने पहले अनिल कुमार के सिर में गोली मारी। जिया ने विरोध किया तो युवक ने उसके सिर में भी गोली मार दी। इसके बाद खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

एक युवक ने आकर पहले युवती और उसके पिता को गोली मारी, फिर खुद को गोली मारी. जिससे तीनों की मौत हो गई है. घटना क्रम को देखते हुए प्रेम प्रसंग प्रतीत हो रहा है. लड़की का गोढना रोड के पास मकान है. लड़की सम्भवतः दिल्ली जा रही थी. आरपीएफ, जीआरपी की टीम आई हुई है. जांच की जा रही है.”- परिचय कुमार, भोजपुर एएसपी

ASP परिचय ने कहा कि ‘मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। जांच जारी है। परिवार वालों के अनुसार लड़की को दिल्ली भेजा जा रहा था। पिता साथ जा रहे थे या नहीं, अभी पुष्टि नहीं हुई है।’

Related Posts

E.O. विमल कुमार हत्याकांड, पत्नी ने ड्राइवर मिथिलेश को बताया आरोपी, कहा – नौकरी से हटाने से था नाराज

औरंगाबाद रोहतास के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी कविता कुमारी ने रविवार को बारुण…

बिहार में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, अब सिपाही नहीं रोकेंगे वाहन; दरोगा और वरिष्ठ अधिकारी करेंगे कार्रवाई

पटना। बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *