अमित शाह की होने वाली जनसभा में बड़ी भीड़ उमड़ने वाली है : दिलीप जायसवाल

सिवान/गोपालगंज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मंगलवार को सीवान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के गोपालगंज आगमन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार अमित शाह बिहार आ रहें है। इसके लिए मैं खुद सभी जगहों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि अमित शाह गोपालगंज के पुलिस लाइन मैदान में पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में सारण, सीवान, गोपालगंज, बेतिया और बगहा के कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

राजद पर साधा निशाना 

सीवान में देर से पहुंचने पर पुलिसकर्मी की पिटाई के मामले में दिलीप जायसवाल ने राजद पर ही निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अपने शासन काल में उन्होंने जो सिस्टम बना दिया है, उसे हटाने में समय लगेगा। ऐसी घटनाओं के पीछे भी राजद के ही लोगों का हाथ है। 

अपराध बढ़ रहा है और अपराधियों का एनकाउंटर क्यों नहीं हो रहा? 

सवाल पर बोले कि बिहार में अपराध का ग्राफ काफी गिरा है। जो अपराध हो रहा है सब उन्हीं लोगों के आदमी है। ऐसा नहीं है कि यूपी में किसी भी अपराधी का एनकाउंटर कर दिया जाता है, जब वैसी स्थिति होगी तो एनकाउंटर होगा। 

लालू को कहा फादर ऑफ क्राइम

दिलीप जायसवाल ने राजद को फादर ऑफ क्राइम कहा। उन्होंने कहा कि लालू यादव के परिवार ने बिहार में क्राइम की संस्कृति को पैदा किया है। राजद ने इतने राक्षस और अपराधी पैदा कर दिए हैं कि आज तक NDA को उनको समेटने में समय लग रहा है।

गोपालगंज में भव्य स्वागत

उधर  गोपालगंज  में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) मंगलवार को गोपालगंज पहुंचे और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। गोपालगंज जाने के क्रम में भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। गोपालगंज पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 मार्च को गोपालगंज पहुंचने वाले हैं। उन्होंने कहा कि गोपालगंज के लोगों और कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद उनमें दिखा उत्साह और जोश साफ परिलक्षित करता है कि अपने गृह मंत्री के आगमन को लेकर गोपालगंज न केवल तैयार है बल्कि भाजपा संग इतिहास रचने को भी यह इलाका तैयार है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की होने वाली जनसभा में बड़ी भीड़ उमड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि जनसभा को लेकर आवश्यक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके आगमन को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग है।भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने इस दौरे के क्रम में जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे और नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने इस बैठक में संगठन की मजबूती और विजय संकल्प को लेकर आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है और बिहार में कमल और मजबूती से खिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री चुनाव से पूर्व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

Related Posts

बिहार की शिक्षा का सूर्योदय हैं सरस्वती विद्या निकेतन : शिक्षा मंत्री

शिक्षक ही परिवर्तन के वाहक, अगले तीन माह में दिखना चाहिए बड़ा बदलाव पटना में 700 सरस्वती विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित पटना शिक्षा मंत्री श्री…

नुहरनी से रोबोटिक सर्जरी तक: मेरी आँखों के सामने बदली दुनिया

शिवानंद तिवारी कुछ दिन पहले एक खबर पढ़ी थी। एक डॉक्टर ने चीन में बैठकर हैदराबाद के किसी आदमी का ऑपरेशन कर दिया। आधुनिक तकनीक से रोबोट के जरिए तीन-चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *