अगर SKMCH में जांच कराने जा रहे है तो ठहरिये,कहीं आपको महिला न बना दिया जाये

मुज़फ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार मामला सीटी स्कैन सेंटर की लापरवाही का है, जहां एक पुरुष मरीज को महिला की रिपोर्ट थमा दी गई. रिपोर्ट में पुरुष के पेट में बच्चेदानी (यूट्रस) और ओवरी होने की बात लिखी थी, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मरीज शशि रंजन ने 24 मार्च 2025 को SKMCH के सीटी स्कैन सेंटर में अपनी जांच कराई. जांच के बाद उन्हें जो रिपोर्ट दी गई, उसे लेकर वह घर पहुंचे. घर पर रिपोर्ट देखते ही उनके होश उड़ गए. रिपोर्ट में उनके पेट में बच्चेदानी और महिला के अन्य अंगों का जिक्र था. हैरान-परेशान शशि तुरंत अस्पताल लौटे और डॉक्टरों को रिपोर्ट दिखाई. डॉक्टर भी यह देखकर स्तब्ध रह गए कि एक पुरुष की रिपोर्ट में ऐसा कैसे संभव है.

लापरवाही का खुलासा

जांच के बाद पता चला कि यह सब सीटी स्कैन सेंटर की गलती थी. दरअसल, एक महिला की रिपोर्ट पर गलती से शशि रंजन का नाम चढ़ गया था. इस मानवीय भूल के कारण पुरुष को बच्चेदानी वाली रिपोर्ट थमा दी गई. अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इस गलती को सुधारा और मरीज को उसकी सही रिपोर्ट सौंपी.

SKMCH प्रशासन का बयान

मामले के तूल पकड़ने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद SKMCH की अधीक्षिका डॉ. विभा कुमारी ने सफाई दी. उन्होंने कहा, “यह टेक्नीशियन स्तर पर हुई एक गलती थी, जिसमें मरीजों के नामों की अदला-बदली हो गई. जैसे ही यह संज्ञान में आया, त्वरित कार्रवाई करते हुए मरीज को उनकी मूल रिपोर्ट दी गई.” 

सोशल मीडिया पर हंगामा

रिपोर्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ लोगों ने इसे SKMCH की लापरवाही का सबूत बताया, तो कुछ ने इसे मजाक का विषय बना दिया. यह पहली बार नहीं है जब SKMCH विवादों में आया हो. इससे पहले भी अस्पताल में टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह कार्डबोर्ड बांधने का मामला सामने आ चुका है.

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *