जिस व्यक्ति को न्यायालय ने आर्थिक अपराधी घोषित किया, जिसने जेल में सजा काटी, उसके लिए भारत रत्न की मांग करने वाले लोग बिहार के लिए एक गाली हैं : विजय सिन्हा

पटना

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के लिए भारत रत्न की मांग पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, “जब तक बिहार इस मानसिकता से बाहर नहीं निकलता है, जो अपराधी-भ्रष्टाचारी रहा है, जाति के जहर की लहर की कहर से बिहार में नरसंहार, हत्या, लूट, रेप और खुलेआम भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया. ऐसी मानसिकता के लोगों को सम्मान की बात करके बिहार के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को नजरअंदाज कर रहे. बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी.”

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, “बिहार का गौरव कर्पूरी ठाकुर जैसे ईमानदार लोग रहे. श्री बाबू जैसे समाज के लिए समर्पित लोग रहे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विकास के लिए समर्पित हैं. जिस व्यक्ति को न्यायालय ने आर्थिक अपराधी घोषित किया, जिसने जेल में सजा काटी, उसके लिए भारत रत्न की मांग करने वाले लोग बिहार के लिए एक गाली हैं. इस गाली से बिहारी मुक्त होगा और इसे खत्म करेगा.”

बता दें कि आरजेडी के विधायक मुकेश कुमार रोशन ने लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न देने की मांग की थी. साथ ही बिहार सरकार से केंद्र सरकार को इस बारे में सिफारिश करने का आग्रह किया गया था. बिहार विधानसभा ने उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया. 

मखाना बोर्ड की कार्य प्रणाली को लेकर बैठक

इससे पहले उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को कृषि भवन पटना में मखाना बोर्ड के स्वरुप एवं कार्य प्रणाली को लेकर हो रही प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक की. इसके बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, “हमने विस्तार से इस संबद्ध में जानकारियां हासिल कर आवश्यक पहलुओं पर चर्चा की. बिहार की संस्कृति को सुपर फूड के माध्यम से प्रसारित करने तथा अन्नदाताओं के हित में जरूरी पहलुओं पर भी गंभीरता से विचार किया. बिहार के इस उत्पाद को देश-दुनिया में प्रचारित-प्रसारित करने हेतु की गई पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद.”

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *