भारत को गुलाम बनाने की मानसिकता को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : विजय कुमार सिन्हा

पटना

लोकसभा में आप्रवास और विदेशियों विषयक विधेयक 2025 पारित हो गया। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस विधेयक को सराहते हुए कहा कि ये मां भारती को गौरवशाली सिंहासन पर बैठाने के संकल्प को साकार करेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में गुरुवार को आप्रवास और विदेशियों विषयक विधेयक पर कहा था कि इस देश पर सबसे पहला हक मां भारती के संतानों का है।

गृह मंत्री के बयान के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह देश मां भारती के संतानों का है। जिसने इस देश में जन्म लिया है, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, वह मां भारती को गौरवशाली सिंहासन पर बैठाने के संकल्प को साकार करेगा। इस देश में जो लोग बाहर से घुसकर अराजकता फैलाने का प्रयास करते हैं, गृह मंत्री अमित शाह ने बिल्कुल सही कहा है कि भारत को गुलाम बनाने की मानसिकता को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत में आतंकवाद और भ्रष्टाचार को कोई जगह नहीं मिलेगी।

लंदन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यक्रम में हुई तोड़फोड़ को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस राह पर ममता बनर्जी चल रही हैं, ऐसे में राष्ट्र उनके साथ कैसे खड़े रह सकता है। वह राष्ट्र के अंदर ही राष्ट्रद्रोही को संरक्षण देने का काम कर रही हैं। सनातन के संतानों को अपमान करने का काम उनके द्वारा किया जा रहा है। इसका खामियाजा तो उन्हें कहीं न कहीं भुगतना पड़ेगा।

गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि निश्चित ही उनके दौरे से विकसित बिहार के संकल्प को पूरा किया जाएगा। पूरा बिहार उनके स्वागत के लिए खड़ा है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को लंदन में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलॉग कॉलेज में अपने भाषण के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के छात्र नेताओं ने गो बैक के नारे लगाए और बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के साथ ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज से जुड़े मुद्दों पर सवाल किए। हालांकि, मुख्यमंत्री बनर्जी ने संयम के साथ स्थिति को संभाला और शिष्टाचार बनाए रखते हुए प्रदर्शनकारियों को जवाब दिया। शुरू में, दर्शकों में मौजूद अतिथि अचानक विरोध से चौंक गए, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया की सराहना की। आखिर में, सीएम ममता बनर्जी ने बिना किसी रुकावट के अपना भाषण समाप्त किया।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *