राजनीति के द्रोणा गिरी पर्वत गोपालगंज से संजीवनी बूटी ले बिहार भाजपा में आज जान फूंकेंगे  नरेंद्र मोदी के हनुमान अमित शाह

पटना

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर शनिवार देर शाम पटना पहुंचे। पटना हवाई अड्डे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन के पहले ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम पटना हवाई अड्डा पहुंच चुका था। उनके हवाई अड्डे पर उतरने के बाद प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया।

बिहार में अमित शाह का प्रोग्राम जानिए

भाजपा कार्यालय से लेकर पूरे शहर को पोस्टर, बैनर और झंडों से सजाया गया है। उनके स्वागत को लेकर कई जगह तोरण द्वार लगाए गए हैं। अमित शाह पटना भाजपा कार्यालय में शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों, विधायक, सांसद, विधान पार्षद, राज्य और केंद्र सरकार में शामिल मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ कोर कमेटी की भी बैठक करेंगे।

लालू यादव के गढ़ में अमित शाह का कार्यक्रम

अपने बिहार दौरे के दूसरे दिन अमित शाह राजद प्रमुख लालू यादव के गढ़ और गृह जिला गोपालगंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वह सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और बिहार को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे।

सीएम नीतीश कुमार से भी अमित शाह करेंगे मुलाकात

इस दौरान उनका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। वह एनडीए नेताओं के साथ बैठक करेंगे और इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर उनकी सीएम नीतीश कुमार के साथ होने वाली ये मीटिंग अहम मानी जा रही है।

बीजेपी नेताओं ने जताई खुशी

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए उनके स्वागत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मगध की महान भूमि पर आदरणीय अमित शाह का अभिनंदन। भारत के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आज मगध की गौरवशाली एवं ऐतिहासिक धरती पर अंगवस्त्र भेंटकर हार्दिक स्वागत, सादर वंदन एवं अभिनंदन किया।’

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्षों की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक, धान अधिप्राप्ति की समस्याओं और किसान हितों पर गहन मंथन – सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने दिया भरोसा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर 2026 | STAR INDIA NOW NEWS जय सहकारिता, जय किसान, जय बिहार के नारों के साथ आज मुजफ्फरपुर में पैक्स और व्यापार मंडल अध्यक्षों की एक बेहद…

अनंत सिंह को बाहर कर जदयू ने क्या खोया, क्या पाया?

संतोष राज पाण्डेय जनता दल यूनाइटेड ने आखिरकार वो फैसला ले ही लिया, जिसकी अटकलें पिछले कई हफ्तों से लग रही थीं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *